हाथरस कांड: जानें- सियासत के बीच कैसा है गांव का हाल, सीबीआई जांच का स्वागत कर रहे हैं लोग
हाथरस कांड के बाद बूलगढ़ी गांव के लोगों में खौफ है. लोग सीबीआई जांच का स्वागत कर रहे हैं. उनका कहना है कि जो भी जांच होगी उसमें निर्दोष कोई नहीं फंसेगा. दूध का दूध, पानी का पानी होगा.

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस के बूलगढ़ी गांव में जहां पुलिस पहरा होने की वजह से कोई आ जा नहीं सकता था, रविवार को स्थिति पहले से बेहतर है. रविवार को किसान और ग्रामीण अपने घरों से निकले. पूरे गांव में मीडिया के लोग घूम-घूमकर इंटरव्यू ले रहे है. बूलगढ़ी गांव के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में खौफ है. वो मीडिया से बात करने में कतरा रहे हैं. हालांकि, ज्यादा मन टटोलने पर वो सीबीआई जांच का स्वागत कर रहे हैं. उनका कहना है कि जो भी जांच होगी उसमें निर्दोष कोई नहीं फंसेगा. दूध का दूध, पानी का पानी होगा.
बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद पीड़ित परिवार के लोग जो अब तक आरोप लगा रहे थे कि उन्हें सताया जा रहा है, घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है. साथ ही फोन छीन लिए गए हैं, वो परिवार अब काम कर रहा है, जानवरों को चारा खिला रहा है. लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. जहां पीड़ित परिवार का पशुओं का बाड़ा है वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं.
गांव पहुंची एसआईटी की टीम रविवार को एसआईटी की टीम भी गांव में जांच करने पहुंची. टीम ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ एक-एक करके बात भी की. जब तक एसआईटी की टीम जांच कार्य करती रही तब तक मीडिया को पीड़ित परिवार की कवरेज करने की मनाही रही. एबीपी गंगा की टीम जब परिवार के पास पहुंची तो पता चला कि AIDWA का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा है. उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा.
यह भी पढ़ें:


















