एक्सप्लोरर

Baghpat News: हरियाणा हिंसा में मारे गए प्रदीप शर्मा के परिवार की मदद को आगे आए लोग, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Haryana Violence: बजंरग दल के कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा बागपत के पांची गांव का रहने वाला था, पिछले 15 सालों से ये परिवार गुरुग्राम में रहता है. नूंह हिंसा के दौरान दंगाईयों ने उसपर हमला कर दिया था.

Haryana Violence News: हरियाणा के नूंह, मेवात में हुई सांप्रदायिक हिंसा में जान गंवाने वाले बागपत के पांची गांव के प्रदीप शर्मा के घर आज शाम बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पीड़ित परिवार के प्रति अपना दुख जताया. इस दौरान प्रदीप के भाई दीपक शर्मा ने कहा कि उनके भाई ने धर्म के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं, लेकिन उनकी प्रशासन सुध नहीं ले रहा है. उनकी किसी प्रकार की मदद नहीं हो रही है. दीपक ने मांग की उनके भाई की हत्या करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर किया जाना चाहिए. 

पांची गांव के रहने वाले प्रदीप का परिवार 15 सालों से गुरुग्राम में रहता है. 31 जुलाई को जब नूंह से मेवात में हिंसा भड़की तो इस दौरान दंगाईयों ने प्रदीप पर भी हमला बोल दिया, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए थे. जिसके बाद प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. जिसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए बागपत के पांची गांव में लाया गया था, प्रदीप के अंतिम संस्कार के बाद उन्हें सांत्वना देने वालों का तांता लग गया था, लेकिन बावजूद इसके प्रशासन की ओर से उनके परिवार की किसी ने सुध नहीं ली है. 

परिवार ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

प्रदीप के छोटे भाई दीपक का कहना है कि उनके भाई ने धर्म के काम में अपनी जान गंवाई है, लेकिन ना तो किसी संगठन ने और ना ही सरकार ने उनके परिवार की कोई सुध ली है. जिन्होंने उनके भाई की जान ली है उन आरोपियों का एनकाउंटर कर देना चाहिए. उधर, पांची, बड़ा गांव, मुबारकपुर, विनयपुर गांव के लोगों ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है. 

आपको बता दें कि हरियाणा के नूंह में उस वक्त दो समुदायों के बीच हिंसा फैल गई थी जब यहां से बृजमंडल की यात्रा निकाली जा रही थी. रात को जब वो अपने घर वापस लौट रहा था दंगाईयों ने घेरकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया था. इस हिंसा सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी गई और जमकर तोड़फोड़ हुई थी.  

Exclusive: 'उम्मीद से ज्यादा हिंदू चिन्ह मिले' हिन्दू वादनी सीता साहू ने बताया ज्ञानवापी के तहखाने का सच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget