एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार की श्री बालाजी ज्वेलर्स डकैती कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, गैंग का सरगना गिरफ्त से बाहर

Haridwar News: श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस ने चौथे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

Haridwar Robbery Case: हरिद्वार जिले के श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस ने चौथे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी हरियाणा के यमुनानगर से की गई, पुलिस ने आरोपी अमन कांबोज को पकड़ा है. पुलिस ने आरोपी के पास से 13,500 रुपये की नकदी और डकैती के बाद खरीदा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है. हालांकि, गैंग का सरगना सुभाष अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है. उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि, एक सितंबर को हरिद्वार के श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में पांच हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी. डकैतों ने शोरूम से बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी लूट ली थी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई थी. पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया.

डकैतीकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
रविवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गैंग का एक सदस्य, सतेंद्र पाल उर्फ लक्की, मारा गया था. इसके बाद सोमवार को दो और आरोपियों, गुरदीप सिंह उर्फ मोनी और जयदीप सिंह उर्फ माना, को बहादराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, गिरोह के मुख्य सरगना सुभाष और उसका साथी अमनदीप फरार हो गए थे. 

डकैती के बाकी फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एसएसपी डोबाल ने चार विशेष टीमों का गठन किया था. इन टीमों को पूरे राज्य और पड़ोसी राज्यों में आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए गए थे. पुलिस टीम, जिसमें रुड़की कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट, एसआई रणजीत तोमर, मुख्य आरक्षी राजवर्धन, मुकेश, सुनील और सतेंद्र शामिल थे, पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा के खंडवा चौक से बुधवार की देर शाम अमन कांबोज को गिरफ्तार किया. 

पूछताछ में आरोपी ने दी अहम जानकारी 
पूछताछ के दौरान अमन कांबोज ने बताया कि उसे इस डकैती में शामिल होने के एवज में 50,000 रुपये दिए गए थे. इनमें से उसने 25,000 रुपये का एक मोबाइल फोन खरीदा, जबकि बाकी रकम उसने व्यक्तिगत खर्चों में इस्तेमाल कर ली. पुलिस ने अमन के पास से 13,500 रुपये की नकदी बरामद की है, जो डकैती के हिस्से से बची हुई थी. अमन ने यह भी खुलासा किया कि गैंग का सरगना सुभाष और अन्य साथी अभी भी फरार हैं. गिरोह ने डकैती के दौरान लूटे गए माल को बांटने की योजना बनाई थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. 

गैंग का मुख्य सरगना सुभाष अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमें लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबालने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें हर संभव प्रयास कर रही हैं और मामले की जल्द ही पूरी तरह से सुलझा लिया जाएगा. इस डकैती ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया था, लेकिन पुलिस की सक्रियता और तेज कार्रवाई से मामला तेजी से सुलझाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: IND VS BAN: बारिश की वजह से भारत-बांग्लादेश मैच पर पड़ेगा असर? ग्रीन पार्क स्टेडियम में ये तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget