एक्सप्लोरर

हरिद्वार: पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्य दबोचे, दो बाइक व हथियार बरामद

हरिद्वार पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से हरिद्वार पुलिस परेशान थी। इसके अलावा पुलिस ने एक अपहरण के मामले को भी सुलझाया।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। हरिद्वार पुलिस के लिए सिरदर्द बने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को पथरी थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चारों आरोपियों के पास हथियार और चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई हैं। वहीं सिडकुल थाना क्षेत्र में 4 साल के बच्चे का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने बच्चों को सकुशल बरामद किया है और अपहरण करने वाली महिला और पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही घटनाओं का खुलासा करने के बाद हरिद्वार पुलिस ने भी अब राहत की सांस ली है।

चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि हरिद्वार में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसको देखते हुए एसएसपी द्वारा सभी थानों को निर्देशित किया गया था। पथरी थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान इन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मिली दो बाइक भी चोरी की थीं और साथ ही इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया। इनसे पूछताछ करने पर पता चला है कि चारों ही पुरकाजी के रहने वाले हैं। इन्होंने वहां भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

वहीं सिडकुल थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व 4 साल के मासूम का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बच्चे को भी बरामद किया है। अपहरण का खुलासा करते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले राजीव द्वारा 10 तारीख को थाना सिडकुल में तहरीर दी गई थी कि उनके 4 साल के बच्चे का किसी ने अपहरण कर लिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश लिए टीम का गठन किया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। इसके माध्यम से हमे सफलता मिली और रावली महदूद के रहने वाले पति-पत्नी के पास से बच्चों को बरामद किया गया। इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया बच्चे का अपहरण कर उसे अपने रिश्तेदार के यहां संभल भेज दिया था। मगर उनके द्वारा बच्चों को रखने से मना करने के बाद कल यह बच्चे को कहीं और लेकर जा रहे थे तभी पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों को अगवा करने के लिए इनके द्वारा बताया गया कि इनकी चार बेटियां है लड़का नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget