एक्सप्लोरर

Railway: हरिद्वार में राम भक्तों के लिए बड़ी सौगात, अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन

Haridwar News: अयोध्या के लिए हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रे हरी झंडी दिखाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया. हरिद्वार से करीब डेढ़ हजार राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ.

Haridwar News: अयोध्या राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए हर कोई अयोध्या आना चाह रहा है. अब उनकी इस चाहत को सरकार पूरा करने वाली है. हरिद्वार से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जानी है जिसका नाम आस्था स्पेशल ट्रेन होगा. आस्था स्पेशल ट्रेन आज हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना हुई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बरसों के इंतजार के बाद राम मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखा.

22 जनवरी को अयोध्या में हुई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में राम भक्तों का जन सैलाब उमड़ रहा है. हालांकि विधिवत रूप से आज धर्मनगरी हरिद्वार से करीब डेढ़ हजार राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु संतों की मौजूदगी में रेलवे के द्वारा चलाई गई आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

ट्रेन के रवाना होने से पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और नारियल तोड़कर तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हुआ. राम भक्तों को मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा. साथ ही राम मंदिर आने वाले समय में विश्व का आध्यात्मिक केंद्र भी बनेगा. 

राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना
धर्मनगरी हरिद्वार से राम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना होने वाले राम भक्त भी खासे उत्साहित नजर आए. राम भक्तों का कहना है कि सालों के इंतजार के बाद उन्हें भव्य राम मंदिर के दर्शन करने का मौका मिल रहा है. विश्व हिंदू परिषद की मांग पर रेलवे की ओर से स्पेशल आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. वहीं सभी राम भक्तों को मंदिर में दर्शन करने की व्यवस्था राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है.

राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए डेढ़ हजार यात्रियों का जत्था जब हरिद्वार से रवाना हुआ तो पूरा स्टेशन परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा. उत्तराखंड के बाद अन्य राज्यों से भी राम भक्त रेलवे की स्पेशल सेवा से राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2024: यूपी-उत्तराखंड के इन सांसदों का पूरा हो रहा कार्यकाल, क्या फिर मिलेगा मौका, दांव लगाएंगे सपा और BJP?

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget