एक्सप्लोरर

कुंभ में रजिस्ट्रेशन ज़रूरी किये जाने पर एक राय नहीं हैं संत, कोई कर रहा समर्थन तो किसी ने उठाए सवाल

बिनेका बाबा ने इस फैसले को वक़्त की ज़रूरत बताते हुए अपने यहां से 135 लोगों की सूची भी तैयार कर ली है. दूसरी तरफ धर्माचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने इसे गैर ज़रूरी करार दिया है और फैसले पर सवाल उठाए हैं.

प्रयागराज: हरिद्वार में कुछ दिनों बाद शुरू हो रहे कुंभ मेले को लेकर उत्तराखंड के सरकारी अमले ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और तीन दिनों की नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाए जाने का जो फरमान जारी किया है, उस पर प्रयागराज के माघ मेले में मौजूद संत-महात्माओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया जताई है. कुछेक संत जहां इस फैसले का समर्थन करते हुए इस पर अमल किये जाने की बात कह रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे गैर ज़रूरी बताते हुए इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं. बहरहाल इस निर्देश की सूचना मिलने के बाद माघ मेले में मौजूद तमाम संतों और धर्माचार्यों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

कुंभ मेले के ज़िम्मेदार अफसर कोर्ट के आदेश की दुहाई देकर संतों को व्यक्तिगत तौर पर फोन पर बातचीत करते हुए उनसे सभी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी करने की अपील कर रहे हैं. प्रयागराज में इन दिनों माघ मेला लगा हुआ है. देश के तमाम संत महात्मा आस्था के इसी मेले में धूनी रमाए हुए हैं. यहां मौजूद संतों के पास पिछले दो दिनों से हरिद्वार कुंभ के आयोजन से जुड़े ज़िम्मेदार लोगों के फोन आ रहे हैं. इसके साथ ही इन्हे व्हाट्स एप्प और ई मेल पर एक फ़ार्म भी भेजा जा रहा है. इसी फ़ार्म के प्रारूप में सभी संत महात्माओं व उनके सहायकों और भक्तों को रजिस्ट्रेशन कराना ज़रूरी होगा. इसके साथ ही सभी को अपनी पहचान साबित करने की कोई आईडी भी देनी होगी. हरिद्वार पहुंचने पर तीन दिनों के अंदर की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट भी देनी होगी.

संतों की आ रही है मिली जुली प्रतिक्रिया

चित्रकूट से आए बिनेका बाबा ने इस फैसले को वक़्त की ज़रूरत बताते हुए अपने यहां से 135 लोगों की सूची भी तैयार कर ली है. उनका कहना है कि महामारी के इस मुश्किल वक़्त में यह बेहद ज़रूरी है. दूसरी तरफ धर्माचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने इसे गैर ज़रूरी करार दिया है और फैसले पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उत्तराखंड सरकार अभी तक संतों को ज़मीन व दूसरी सुविधाएं मुहैया नहीं करा पाई है. असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के अनर्गल और गैर ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Board 2021 Exam Dates: 24 अप्रैल से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 56 लाख से ज्यादा स्टूडेंट होंगे शामिल

केदारनाथ में फिर हुई बर्फबारी, चोप्ता में भी बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget