एक्सप्लोरर

UP: 'ऑपरेशन पाताल' के तहत हरदोई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में बरामद हुए अवैध असलहे 

Hardoi News: हरदोई  में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.  पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है. मामले में शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. 

Hardoi Police Recovered Illegal Weapons: हरदोई (Hardoi) में एसपी राजेश द्विवेदी (Rajesh Dwivedi) की तरफ से चलाए जा रहे ऑपरेशन पाताल (Operation Paatal) का असर देखने को मिला है. ऑपरेशन पाताल के तहत बेहटा गोकुल पुलिस ने एक आम के बाग में झोपड़ी के अंदर से 2 लोगों को अवैध असलहा (Illegal Weapons) बनाते हुए गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने बनाई गई देशी बंदूकें (Guns), रायफल के साथ तमंचे और अर्ध निर्मित असलहे के साथ-साथ असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं.

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का हुआ खुलासा
मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी  के लिए उनके निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन पाताल के तहत बेहटा गोकुल पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी के मुताबिक बेहटा गोकुल थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की मोहिद्दीनपुर गांव में आम के बाग में स्थित झोपड़ी में 2 व्यक्ति अवैध रूप से तमंचा बनाने की फैक्ट्री लगाकर अवैध शस्त्र बना रहे हैं. मुखबिर की इस सूचना पर बेहटा गोकुल पुलिस ने मोहिद्दीनपुर में आम के बाग में स्थित झोपड़ी पर दबिश दी. दबिश के दौरान अशोक कुमार पुत्र खेमकरन पासी निवासी गुलरहा थाना पिहानी व राकेश पासी पुत्र कालिका निवासी ग्राम मोहिद्दीनपुर थाना बेहटा गोकुल जिला हरदोई अवैध असलहे बनाते हुए मिले.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अवैध देशी बंदूक के साथ एक देशी रायफल और भारी संख्या में अवैध तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस ने थाना बेहटा गोकुल में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें:

Viral: कानपुर देहात में गंभीर रोग से पीड़ित टीचर ने रोते हुए बताई अपनी परेशानी, बेसिक शिक्षा अधिकारी पर लगाये ये आरोप

Gyanvapi Mosque News: जुमे की नमाज के लिए ज्ञानवापी मस्जिद में उमड़ी नमाजियों की भीड़, बंद किए गए गेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget