एक्सप्लोरर

Gyanvapi Mosque News: जुमे की नमाज के लिए ज्ञानवापी मस्जिद में उमड़ी नमाजियों की भीड़, बंद किए गए गेट

Gyanvapi Mosque News: ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर वजू की जगह सील होने के बाद जुमे की नमाज के लिए आज बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे, जिसके बाद मस्जिद के गेट भी बंद कर दिए गए.

Gyanvapi Mosque News: ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर वजू की जगह सील होने के बाद आज शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के बाहर नमाजी जमा हो गए. 700 लोगों की क्षमता वाली मस्जिद में करीब 1200 लोग आ गए जिसके बाद मस्जिद के दरवाजे बंद कर दिए गए. अंजुमन इंतजामिया कमेटी की ओर से लोगों से अपील की गई कि मस्जिद भर चुकी है. अब जो भी लोग हैं वो सब आसपास या दूसरी मस्जिदों में चले जाएं. वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को देखते प्रशासन की ओर से भी पुख्ता तैयारियां की गईं थीं. 

जुमे की नमाज के लिए उमड़ी भीड़

ज्ञानवापी मस्जिद में वजूखाना सील होने के बाद आज पहली बार मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी जानी थी जिसके लिए पहले से इंतजाम किए गए थे. मस्जिद कमेटी की ओर से पहले से ही कम संख्या में लोगों से आने की अपील की गई थी. इसके साथ ही वजू खाना सील होने की वजह से नमाजियों को ये भी कहा गया था कि वो अपने-अपने घरों से ही वजू करने आएं. लेकिन इसका असर दिखाई नहीं दिया. नमाजियों ने बड़ी संख्या ज्ञानवापी मस्जिद की ओर रुख किया.

Gyanvapi Masjid News: ज्ञानवापी मस्जिद में वजू के लिए मुहैया कराए गए 1-1 हजार लीटर के दो ड्रम, डीएम ने दिए ये निर्देश

मस्जिद की तरफ से गेट के बाहर माइक पर एलान किया गया कि मस्जिद भर चुकी है इसलिए अब लोग वापस चले जाएं या किसी दूसरी मस्जिद में जाएं. लोगों की भीड़ को देखते हुए मस्जिद के दरवाजे बंद कर दिए गए. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget