एक्सप्लोरर

UP News: हरदोई में ई-रिक्शा चालक फर्जीवाड़े का शिकार, 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंचा दो महीने का टर्नओवर

Hardoi Fraud Case: हरदोई का एक ई रिक्शा चालक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. युवक का दो महीने का टर्न ओवर 5 करोड़ 67 लाख रुपये होने के बावजूद वह बैंक से लोन मांग रहा है. जानें पूरा मामला

Hardoi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां जिले हरदोई के कछौना का रहने वाले एक ई रिक्शा चालक के दो माह का टर्नओवर 5 करोड़ 67 लाख रुपये है, जबकि वह अपने ई रिक्शा (E Rickshaw) में खराब हुई बैट्री बदलवाने के नीयत से लोन लेने के लिए परेशान है. इसके लिए वह लगातार बैंकों के चक्कर काट रहा है. ये खबर सुनकर सभी हैरान है. हालांकि इसका दूसरा पहलू ये है कि ई रिक्शा मालिक के कागजों पर उसके साथ दिल्ली में बड़ा फ्रॉड चल रहा है. 

हैरान करने वाली ये घटना कछौना कोतवाली इलाके के कस्बा कछौना के तिलक नगर निवासी अमन कुमार राठौर के साथ घटी है. पीड़ित अमन कुमार राठौर कस्बा कछौना में ई रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का भरष पोषण करता है, बीते कुछ दिनों से उसके ई रिक्शे की बैट्री खराब है. जिसे बदलवाने के लिए वह काफी परेशान है, लेकिन उसके पास बैट्री खरीदने के पैसे नहीं हैं. ऐसे में अमन ने लोन लेने के लिए बैंक के कर्मचारियों से बात की, जिस पर बैंक कर्मचारियों ने उससे आइटीआर मांगा. 50 हजार का लोन पाने के लिए जब वह आईटीआर फाईल करने जन सेवा केंद्र गया, तो सच्चाई जान कर वह हैरान रह गया. 

जन सेवा केंद्र संचालक ने पीड़ित को बताई ये सच्चाई

आईटीआर फाइल करने पहुंचे अमन को जन सेवा केंद्र संचालक ने बताया कि उसके नाम से लगभग 5 करोड 67 लाख रुपये का 2 महीने टर्न ओवर शो कर रहा था. संचालक ने बताया कि दिल्ली में राठौर ट्रेडर्स के नाम से फर्म रजिस्टर्ड है जो कॉपर वायर और स्क्रैप का कारोबार करता है. इस कारोबार का रजिस्ट्रेशन अमन कुमार राठौर के नाम पर है और उसका आधार और पैन कार्ड इस कम्पनी के नाम से दर्ज है. अमन कुमार राठौर को जब यह पता चला वह हैरान रह गया.

रोजगार दिलाने के नाम पर पीड़ित युवक से ठगी

बकौल अमन कुमार राठौर जब वह बेरोजगार था और इसी बीच कस्बे का ही रहने वाला एक युवक संदीप कुमार निवासी लखनऊ रोड उसे मिला. उस युवक ने उसे रोजगार दिलाने के लिए कहकर उसका आधार और पैन कार्ड ले लिया. करीब 1 साल बीत चुके हैं वह ये बात भूल चुका था कि किसी ने उससे आधार कार्ड और पैन कार्ड लिए हैं. वहीं अब जब उसने अपने नाम पर इतना बड़ा कारोबार देखा तो वह परेशान है. पीड़ित युवक का कहना है कि वह दिल्ली जाकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराएगा.

ये भी पढ़ें: UP Politics: यूपी में इन दलों का गठबंधन लोकसभा चुनाव में 70 प्लस सीट जीतेगा, ओम प्रकाश राजभर का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget