एक्सप्लोरर

हापुड़: 4500 रुपये के लिए युवक को उतारा मौत के घाट, उधार के पैसे मांगने पर रेता दोस्त का गला

Hapur Crime News: हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों एक अज्ञात युवक शव मिलने से हड़कंप मच गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी. अब पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Hapur News Today: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में बीते दिनों एक अज्ञात युवक गर्दन कटा हुए शव मिला था. इस मामले में हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच जुटी थी. अब पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने मृतक की महज 45 सौ रुपये के लिए हत्या कर दी थी. 

हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान देवराज उर्फ भूपेंद्र के रुप में हुई जबकि मृतक की पहचान सलमान के रुप में हुई थी. मृतक सलमान और आरोपी देवराज उर्फ भूपेंद्र साप्ताहिक बाजारों में अलग- अलग दुकान लगाते थे. 

क्या है मामला?
आरोपी देवराज उर्फ भूपेंद्र ने मृतक सलमान से 4500 रुपये की रकम उधार ली थी. जिसको वह चुका नहीं पा रहा था. सलमान के बार उधार के पैसे मांगने से वह अपमानित महसूस कर रहा था. घटना वाले दिन भी मृतक सलमान और आरोपी देवराज उर्फ भूपेंद्र सप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे थे . 

इसी दौरान सलमान ने देवराज से अपने उधार के पैसे मांगे. इस बात से देवराज उर्फ भूपेंद्र इतना नाराज हो गया कि उसने लोहे की पाइप से सलमान के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गया. सलमान के गिरने के बाद आरोपी ने छूरा निकालकर उसका गला रेत दिया और उसे खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गया.  

खेत में गर्दन कटा शव मिलने की सूचना मिलती ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त में जुट गई. जांच में मृतक की पहचान हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले के रहने वाले सलमान के रूप में हुई. 

4500 रुपये के लिए कत्ल
पुलिस ने मामले में सर्विलांस की मदद से जांच पड़ताल की तो आरोपी देवराज उर्फ भूपेंद्र को डिटेक्ट किया, जो की मूल रूप से शाहदरा का रहने वाला है. वह वर्तमान में हापुड़ में ही वैशाली कॉलोनी मोहल्ले में किराए पर रहता है. जिसने महज 4500 रुपये की छोटी सी रकम के लिए बेरहमी से हत्या कर दी. 

पुलिस ने मृतक देवराज उर्फ भूपेंद्र से घटना में इस्तेमाल चाकू और लोहे के पाइप समेत अभियुक्त की रक्त रंजित जैकेट भी बरामद की है. 

हापुड़ सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 1 दिसंबर को थाना नगर क्षेत्र की नागोला चौकी के पास एक खेत में शव मिला था. शव की शिनाख्त के बाद शक और सर्विलांस के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया गया. इसके बाद अभियुक्त देवराज उर्फ भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने क्या कहा?
सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा अभियुक्त, मृतक के साथ ही साप्ताहिक बाजार में ठेला लगाने का काम करता था. मृतक से अभियुक्त ने कमेटी के पैसे देने के लिए 4500 रुपये उधार लिए थे. उन्होंने बताया कि मृतक के जरिये बार-बार उधार के पैसे मांगने से आरोपी खुद अपमानित महसूस करता था. 

हापुड़ सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 1 तारीख को दोनों एक ही ठेले पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सलमान ने देवराज से अपने पैसे मांगे तो उसने पीछे से लोहे की रोड से उसके सिर पर वार कर दिया. जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पास के खेत में गिर गया. इसके बाद अभियुक्त ने चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या के दी.

(हापुड़ से विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Farmer Protest: नोएडा में किसानों के समर्थन में पहुंचे सपा विधायक, पुलिस ने रोका, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget