एक्सप्लोरर

UP: हापुड़ में पति से झगड़े के बाद हैवान बनी मां, डेढ़ साल के मासूम को दो मंजिला छत से फेंका, हुई दर्दनाक मौत

Hapur News: हापुड़ में एक कलयुगी मां ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी. महिला का किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक कलयुगी मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की जान ले ली. महिला का पति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उस पर ऐसा भूत सवार हुआ कि वो हैवान बन गई और मासूम बच्चे को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया. 

ये दर्दनाक घटना हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा की है. जहां रहने वाले वसीम की शादी पांच साल पहले बिहार की रहने वाली शबाना से हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के दोनों के दो बच्चे हुए. वसीम का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में आए दिन बात-बात कर क्लेश करती थी.

मां ने मासूम को दो मंजिला छत से फेंका

पति का कहना है कि सोमवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद पत्नी ने आवेश में आकर घर की दो मंजिला छत पर चली गई. जहां डेढ़ साल का मासूम अहद अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था. जिसके बाद मां ने उसे गोद में उठाकर नीचे फेंक दिया. जिसके बाद पूरे घर में चीख पुकार मच गई. 

आसपास के लोगों ने जब बच्चे को उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद पिता वसीम ने नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत की. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को अपनी हिरासत में ले लिया है. आगे कि विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है.

पुलिस ने घटना को बताया हादसा 

हालांकि पुलिस का इस घटना को लेकर कुछ और ही कहना है. नगर कोतवाली इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह ने प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि डेढ़ साल का मासूम बच्चा अहद अपने बड़े भाई के साथ दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था, तभी खेलते खेलते वह नीचे गिर गया. 

घटना के बाद बच्चे की मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची. जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के द्वारा मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

इनपुट- विपिन शर्मा

Raebareli News: स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर हमला करने वाले युवक को मिल रहा इनाम, 21 लाख का चेक वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget