एक्सप्लोरर

Hamirpur News: हमीरपुर में एक अजीबो गरीब मामला आया सामने, शादी के एक दिन पहले ही बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

UP News: हमीरपुर जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां शादी के एक दिन पहले ही बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गई. मामले का खुलासे में पता चला कि कार्ड में गलत तारीख छपने से यह सब हुआ.

Hamirpur News: हमीरपुर जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया हैं. जहा शादी की तारीख से एक दिन पहले ही दुल्हन के दरवाजे पहुंच गई बारात, दूल्हा और बारात को देख भौचक्के रह गए गांव वालो ने स्वागत कर लड़की पक्ष का बचाया सम्मान. हमीरपुर जिले के सिकरोढ़ी गांव निवासी स्व.रामफल अनुरागी की पुत्री रेखा की शादी सदर कोतवाली के पारा पुरवा गांव के बेटाराम के साथ तय हुई थी. शादी की तारीख 27 फरवरी रखी गई थी. लेकिन गलती से कार्ड में 26 तारीख छपने से लड़के वाले बारात लेकर पहुंच गए.

बेटाराम की भाभी कौशल्या ने बताया कि कार्ड छपाई में 27 की जगह 26 फरवरी की तारीख छप गई. उनके घर में कोई ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं था. इसलिए किसी ने तारीख पर गौर नहीं किया और नाते-रिश्तेदारों को कार्ड बांट दिए गए. तय तिथि से पूर्व ही रिश्तेदारों का आना हो गया और 26 फरवरी को वह लोग बारात लेकर सिकरोढ़ी गांव पहुंच गए. वहां पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि शादी की तारीख 27 फरवरी रखी गई थी. अचानक बारात के आने पर गांव वालों ने सारी व्यवस्था करने में हमारी बहुत मदद की.

शादी के एक दिन पहले पहुंची बारात
शादी के एक दिन पहले दरवाजे पर बारात देखकर लड़की वाले भी हैरान और परेशान हो गए. गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि रेखा के पिता की मौत हो चुकी है. बारात एक दिन पहले आई तो सारा कार्यक्रम बिगड़ने लगा. लेकिन गांव के सभी लोगों ने मिलकर मदद की. रातों-रात बारात के स्वागत-सत्कार की तैयारियां की गई. हलवाई लगाकर भोजन तैयार कराया गया. इसके बाद द्वारचार और जयमाल आदि की रस्में भी हुई. मंगलवार की सुबह भांवरें पड़ी और शाम होते-होते रेखा को हंसी-खुशी विदा कर दिया गया. इससे दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए और गांव का भी मान-सम्मान बच गया.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Budget News: धामी सरकार ने 89,000 करोड़ का बजट किया पेश, युवा शक्ति पर ज्यादा फोकस, विपक्ष ने बताया निराधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget