बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकी जिले में लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 72 मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर को मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.

बाराबंकी जिले में लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को जीआईसी ऑडिटोरियम से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया. लखनऊ मंडल के आयुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने रवानगी व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ईशान प्रताप सिंह भी मौजूद रहे.
बाराबंकी में स्नातक निर्वाचन के लिए 54 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 18, कुल 72 मतदेय स्थल बनाए गए हैं. स्नातक चुनाव में 39 हजार 814, जबकि शिक्षक चुनाव में 2 हजार 707 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 6 जोनल और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं.
योगी सरकार में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति से कारोबार को मिली नई रफ्तार
सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान
प्रशासन के मुताबिक, सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं. मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा.
बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने चुनाव में झोंकी ताकत
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हो रहे विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों ही दलों के लिए विधान परिषद का चुनाव प्रतिष्ठा का चुनाव बन चुका है. 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में 14.18 लाख मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.
मतदान के लिए आईडी कार्ड जरूरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता को मतदान के समय फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा. इसके अलावा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और सरकारी या मान्य संस्थानों की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र जैसे वैकल्पिक दस्तावेज भी स्वीकार किए जाएंगे.
यूपी चुनाव में टिकट के लिए रुपये मांग रही कांग्रेस? वायरल फोन कॉल का सच आया सामने





















