एक्सप्लोरर

पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

यूपी के पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने तत्काल एक्शन लिया है. आयोग ने इस संबंध में ज़िम्मेदार अधिकारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लिया और ज़िम्मेदार अधिकारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं. 

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि है कि पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जांच में कुछ मतदाताओं के EPIC नंबर ऑनलाइन सर्च करने पर दूसरे मतदाताओं की जानकारी प्रदर्शित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और वीआरसी ऑपरेटर को तत्काल हटा दिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है. 

शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्देश दिए हैं कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दो दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश

नवदीप रिणवा ने कहा कि मामला सामने आने के बाद पीलीभीत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की गहन जांच कर दो दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही मतदाता सूची में त्रुटियों का तत्काल समाधान किया जाए. 

पीलीभीत में गड़बड़ी सामने आने के बाद आयोग ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों को भी अपने-अपने जिले में सभी विधानसभा सीटों की मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ियों की जाँच कराने को कहा है. सभी जिला चुनाव अधिकारियों को भी दो दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट देनी होगी. ताकि ये पता चल सके कि वोटर लिस्ट इस तरह की त्रुटि किसी और जिले में तो नहीं हुई है. 

कांग्रेस पार्टी ने लगाए थे आरोप

बता दें कि काँग्रेस पार्टी ने पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बड़े आरोप लगाए थे. काँग्रेस पार्टी ने दावा किया कि पीलीभीत सदर सीट पर कई वोटरों के नाम बदले गए जबकि उनका EPIC नंबर वहीं है. ऑनलाइन EPIC नंबर सर्च करने पर किसी दूसरे मतदाता का ब्योरा दिख रहा है. 

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget