एक्सप्लोरर

Haldwani Violence Update: हल्द्वानी में हिंसा प्रभावित बनभूलपुरा में लगे कर्फ्यू में दो घंटे की ढील, जानें- अब कैसे हैं हालात?

Uttarakhand News: हल्द्वानी में अभी भी कई जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद है. बनभूलपुरा को छोड़कर बाकी सभी जगह के बाजार खुल चुके हैं. मुस्लिम इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Haldwani Violence Update: हल्द्वानी में हिंसा के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं. नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने कर्फ्यू वाले इलाके में ढील दी है. सुबह 9:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक लोगों को बाहर निकालने की इजाजत है. लोग कर्फ्यू वाले क्षेत्र को छोड़कर बाहर नहीं जा सकते. डीएम नैनीताल ने आदेश जारी किए हैं. सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है लेकिन हिंसाग्रस्त क्षेत्र में अभी भी कर्फ्यू जारी है. बनभूलपुरा में लोगों को कर्फ्यू से छूट नहीं दी गई है. 

हल्द्वानी में हिंसा के बाद हालात हो रहे सामान्य

जिलाधिकारी वंदना सिंह के आदेश से कर्फ्यू लागू है. बता दें कि 8 फरवरी बनभूलपुरा मस्जिद और मदरसा को अवैध बताकर तोड़े जाने पर हिंसा भड़क उठी थी. उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था. पत्थरबाजी की घटना में दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हुए थे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 6 लोगों की मौत हुई थी. हिंसा के बाद जिलाधिकारी ने कर्फ्यू लगा दिया था. मलिक का बगीचा में मदरसा और इबादतगाह तोड़ने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की थी. नैनीताल हाईकोर्ट ने अतिक्रमण मामले की याचिका पर सुनवाई के लिए 14 फरवरी निर्धारित किया था.

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से छह हफ्तों में जवाब तलब किया है. पुलिस 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. एसएसपी नैनीताल ने पुष्टि की है कि हिंसा फैलाने के आरोप में अभी तक 37 लोगों को पकड़ा गया है. 130 से अधिक लाइसेंस निरस्त किए गए हैं. 40 लाइसेंसी हथियार की भी सीज किया गया है. हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक फरार है. गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में छापेमारी की जा रही है.

जिला प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल

उपद्रवियों की पहचान होने के बाद धर पकड़ जारी है. स्थिति सामान्य होने के बाद बनभूलपुरा से भी जल्द कर्फ्यू हटा लिया जाएगा. हल्द्वानी में अभी भी कई जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद है. बनभूलपुरा को छोड़कर बाकी सभी जगह के बाजार खुल चुके हैं. मुस्लिम इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है. कर्फ्यू मुक्त इलाकों के लोग भी घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं. पुलिस ने बनभूलपुरा को जाने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते बंद किए हुए हैं. इलाके में बाहरी आवाजाही पर प्रतिबंध है. भारी संख्या में सुरक्षा बल ड्यूटी पर तैनात हैं. 

कुमाऊं कमिश्नर सौंपेंगे 15 दिनों में जांच रिपोर्ट

हल्द्वानी मामले में सरकार काफी सख्त दिखाई दे रही है. खुद सीएम धामी हालात की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जिला प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. बिना तैयारी के अतिक्रमण हटाने जाना और देर शाम में गई कार्रवाई उपद्रव का कारण बनी. मामले की जांच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत कर रहे हैं. 15 दिनों में शासन को हल्द्वानी हिंसा की जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget