एक्सप्लोरर

Haldwani Encroachments: हल्द्वानी में रेलवे की जमीन अतिक्रमण मामले में संयुक्त सर्वे शुरू, 7 फरवरी को SC में होगी सुनवाई

Haldwani Protest: एडीएम नैनीताल ने कहा कि हम 1959 रेवेन्यू मैप के आधार पर सर्वे कर रहे हैं. यहां पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, रेलवे डिपार्टमेंट और राजस्व विभाग की टीम है. हमारी कोशिश है ये जल्द पूरा हो.

Haldwani Land Eviction: हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे अतिक्रमण मामले में आज से राजस्व विभाग नगर निगम और वन विभाग सहित रेलवे ने संयुक्त रूप से सर्वे शुरू किया. अपर एडीएम अशोक जोशी के नेतृत्व में संयुक्त सर्वे का काम शुरू किया गया, हालांकि रेलवे अतिक्रमण को लेकर 7 फरवरी की तारीख सुप्रीम कोर्ट में लगी है. एडीएम का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सरकार बताए कि राजस्व की भूमि कितनी है इस पर सर्वे कार्य किया जा रहा है, जिसमें पहले वन विभाग की भूमि चिन्हित होनी है उसके बाद रेलवे की भूमि और फिर राजस्व या नजूल भूमि का चिन्हीकरण किया जाना है. इसके लिए संयुक्त रूप से सर्वे किया जा रहा है. 

इस मामले पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है ये सीमांकन नहीं केवल सर्वे का कार्य है. जिसमें उनके द्वारा लगातार ये मांग उठाई गई थी कि यह रेलवे की भूमि नहीं राजस्व की भूमि है, जिसे रेलवे अपना बता रहा है. इसी मांग को लेकर आज प्रशासन, वन विभाग, रेलवे, नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम संयुक्त सर्वे कर रही हैं. दरअसल बीते 20 दिसंबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने रेलवे अतिक्रमण की भूमि को 1 सप्ताह में खाली करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट गया था और अब 7 फरवरी को इस मामले में सुनवाई होनी है लिहाजा इस बीच प्रशासन सर्वे का कार्य कर रहा है. 

एडीएम नैनीताल ने सर्वे को लेकर दी जानकारी

एडीएम नैनीताल अशोक जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि ये बताएं कि आपकी जमीन कहां पर है और कितनी है, तो उसके लिए जो हमारा 1959 रेवेन्यू मैप है. वो सबसे रिवाइवल सोर्स है हमारे पास, उसके आधार पर हम इसकी बाउड्री निकाल रहे हैं और फारेस्ट डिपार्टमेंट भी यहां पर है, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अपने पिलर हैं, तो पहले ये फिक्स किया जा रहा है कि फॉरेस्ट की बाउंड्री कहां पर है, उसके बाद फिर स्टेट लैंड होती है, तो इसी के लिए पहले हम यहां पर फॉरेस्ट के फिक्स्ड प्वाइंट डिसाइड कर रहे हैं, जब फॉरेस्ट के फिक्स्ड पॉइंट डिसाइड हो जाएंगे तो उस नक्शे से ये पता चल जाएगा, कि फॉरेस्ट की सीमा से कितनी दूरी तक रेलवे है,और फिर उसके बाद जो भी आएगी तो वो स्टेट की लैंड हो जाएगी, यहां पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट है, रेलवे डिपार्टमेंट है और राजस्व विभाग की टीम है. हमारा प्रयास होगा कि ये जल्द से जल्द पूरा हो. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती' स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget