एक्सप्लोरर

Haldwani Murder News: प्यार के खातिर अफसाना बनी आस्था, पति ने उतारा मौत के घाट

Uttarakhand News: हल्द्वानी पुलिस ने महिला के हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.अदालत ने आरोपी पति को जेल भेज दिया. बीते दिनों बंद कमरे में लाश पड़ी मिली थी.

Haldwani News: अपने प्यार की खातिर अफसाना से आस्था बनी अफसाना को उसके ही पति सौरभ ने मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. मामला हल्द्वानी का जहां 8 अप्रेल को एक युवती की लाश पुलिस को मिली थी जिसकी पहचान अफसाना उर्फ आस्था के रूप में हुई थी. आस्था अपने पति सौरभ और अपने दो बच्चों के साथ हल्द्वानी में रहती थी. अफसाना की लाश अपने ही किराए के कमरे में मिला था जिसकी जांच हल्द्वानी पुलिस कर रही थी.

बीती 8 अप्रैल को अपनी पत्नी अफसाना उर्फ आस्था की हत्या का आरोपी सौरभ आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. मूलरूप से रुद्रपुर सुभाष कालोनी का रहने वाला सौरभ करीब दो माह पहले ही हल्द्वानी के शिवाजी कालोनी टीपीनगर में किराए के मकान में रहने आया था. 10 अप्रैल को अफसाना का शव यहीं किराए के कमरे में पड़ा मिला था. घटना की रात सौरभ घर आया था. उसने पत्नी का गला घोंटा और बेटियों को लेकर फरार हो गया. 12 अप्रैल को पुलिस ने सड़े-गले शव का पोस्टमार्टम कराया था. इसके बाद एसओजी व ट्रांसपोर्टनगर पुलिस हत्यारे सौरभ की तलाश में लगी थी.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों मे दी दबिश
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार सर्विलांस, सीसीटीवी अन्य माध्यमों से आरोपी की खोज करने में जुट गई. इसके लिए बरेली, बंगलौर, अयोध्या, आगरा, रूद्रपुर आदि स्थानों में दबिश भी दी. आखिरकार पुलिस ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि एसओजी ने पता लगा लिया था कि मृतका का मोबाइल बरेली के एक व्यक्ति द्वारा प्रयोग किया जा रहा था जिसने पूछताछ में बताया कि उक्त मोबाईल एक व्यक्ति से मथुरा में खरीदा था. जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा मथुरा जाकर अभियुक्त की तलाश की यहां टीम को पता लगा कि सौरभ अपने दोनो बच्चियों का मथुरा के किसी संस्था में दाखिला कराने वाला है दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र लेने हेतु घर गया है. 

जिस पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए रूद्रपुर में तलाश की गयी और उसे गल्ला मण्डी के पास बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं उसकी दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर सीडब्ल्यूसी संस्था से सम्न्वय स्थापित कर काउन्सलिंग कराई जा रही है. हत्या के पीछे की वजह पर सौरभ राज ने बताया कि पत्नी आस्था उर्फ अफसाना पर शक किया करता था, जिस कारण आये दिन दोनों बीच विवाद होते रहता था. आरोपी ने इससे तंग आकर 8 अप्रैल को उसका गला दबा कर हत्या कर दी और अपने दोनों बच्चियों को लेकर फरार हो गया. एएसपी प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि अफसाना उर्फ आस्था की डेड बॉडी टीपी नगर थाने की अंतर्गत एक मकान में मिली थी. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: 'मुलायम सिंह यादव मेरे कॉलेज में 15 दिन रुके, नंगी चौकी पर सबके साथ सोते थे'- BJP प्रत्याशी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! भड़की कांग्रेस, कार्रवाई की मांग
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! भड़की कांग्रेस, कार्रवाई की मांग
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget