एक्सप्लोरर

'मुलायम सिंह यादव मेरे कॉलेज में 15 दिन रुके, नंगी चौकी पर सबके साथ सोते थे'- BJP प्रत्याशी का दावा

UP Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ राय ने सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी पर पलटवार किया है. उन्होंने अफजाल अंसारी के भाई मुख्तार अंसारी को आंतकवादी और आततायी बताया है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: गाजीपुर से बीजेपी ने पारसनाथ राय को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि सपा से अफजाल अंसारी प्रत्याशी हैं. पारसनाथ राय और अफजाल अंसारी दोनों लागातार एक दूसरे पर हमलावर हैं. जहां अफजाल अंसारी अपनी हर जनसभा में बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ राय को नकल माफिया बता रहे हैं और अपने भाई मुख्तार अंसारी को मसीहा बता रहे हैं वहीं पारसनाथ मुख्तार को आतंकवादी और आततायी बता रहे हैं.

दरअसल एक चुनावी जनसभा के दौरान अफजाल अंसारी ने लोगों से सवाल किया था कि क्या आपने बीजेपी प्रत्याशी को इस गांव में कभी देखा है तो लोगों ने इसके जवाब में कहा था नहीं देखा है. अफजाल पारसनाथ राय को मनोज सिन्हा के पाकेट का आदमी बताकर भी उनपर  तंज कस रहे हैं. पारसनाथ राय ने अफजाल पर जवाबी हमला करते हुये एक वाकये का जिक्र किया.

अफजाल पर लगाया दल बदलने का आरोप
उन्होंने कहा कि अफजाल अंसारी पांच साल से सांसद हैं और गांवों में उनको जाना चाहिये था. मुलायम सिंह यादव से जुड़े एक वाकये का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिन्होंने अफजाल अंसारी को टिकट दिया है उनके पिता मुलायम सिंह यादव उनके कॉलेज में लगातार 15 दिन रुके थे और वो वहां चौकी पर सबके साथ सोते थे. मुलायम सिंह आम कार्यकर्ताओं के लिये जो बताशा रखा रहता था उसे ही खाकर पानी पीते थे. उनको जब चौकी पर गद्दा लगाने के लिये कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया और चौकी पर ही 15 दिन तक सोते रहे. उस समय जखनियां और मलीहाबाद का संबित चुनाव हो रहा था.

अफजाल पर आगे पलटवार करते हुए उन्होंने उनपर अपने स्वार्थ के लिये बार-बार दल बदलने का भी आरोप लगाया. उन्होंने आगे कहा कि आपने ही मुलायम सिंह से सौदा किया था कि यदि वो आपके कालेज को अनुदान दे दें तो आप कम्युनिस्ट पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो जायेंगे. नियम तोड़कर उनके कालेज को मुलायम सिंह यादव ने अनुदान दिया और नीचे लिखा गया कि इसे उदाहरण न समझा जाये ताकि भविष्य में और कोई सरकार इस तरह का अनुदान न देने पाये. आपने तो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिये हमेशा छोटे-छोटे सौदे किये और कभी बसपा में गये कभी सपा मे गए.

अफजाल को चुनौती देने वाले कौन हैं पारसनाथ राय
पारसनाथ राय मनिहारी ब्लाक के सिखड़ी गांव के निवासी हैं और पेशे से शिक्षक हैं और अपने विद्यालय के प्रबंधक भी हैं.2 जनवरी 1955 को जन्मे पारसनाथ राय लंबे समय से संघ से जुड़े रहे हैं.पारसनाथ राय को मनोज सिन्हा का करीबी माना जाता है और ज्यादातर लोगों का मानना है कि मनोज सिन्हा की वजह से ही उनको गाजीपुर से चुनाव लड़ने के लिये हरी झंडी मिली है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव की बेटी अदिति के मुरीद हुए बाबा रामगोपाल यादव, दी शाबाशी, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget