एक्सप्लोरर

GreaterNoida News: न बिजली ठीक और न पार्किंग का इंतजाम, ग्रेटर नोएडा में रिवर व्यू सोसाइटी के लोगों का फूटा गुस्सा

Greater Noida Latest News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रिवर व्यू सोसाइटी में बारिश के मौसम में ओपन लॉबी से लिफ्ट शाफ्ट में पानी भर जाता है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक पैनल खराब हो जाते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है.

UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रिवर व्यू सोसाइटी के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने एनबीसीसी और सीआर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोसाइटी से गौर प्रोजेक्ट के मुख्य गेट तक मार्च निकाला गया. इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हुए.

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर अपनी समस्याओं को उजागर किया. प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की. सोसाइटी निवासी मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि बिल्डर ने फ्लैट खरीददारों को पार्किंग देने का वादा किया था, लेकिन आज भी सैकड़ों परिवार पार्किंग सुविधा से वंचित हैं.

पार्क और लिफ्ट को लेकर आक्रोश

बारिश के मौसम में ओपन लॉबी से लिफ्ट शाफ्ट में पानी भर जाता है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक पैनल खराब हो जाते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. सोसाइटी में न तो बच्चों के खेलने के लिए पार्क है और न ही हरियाली से युक्त कोई खुला स्थान है.

निवासियों ने पोडियम पर ग्रीन जोन विकसित करने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके. साथ ही क्लब हाउस में अब तक कोई सुविधा न मिलने को लेकर भी नाराजगी जताई गई.

डीएलपी एक साल बढ़ाने की मांग

सोसाइटी की मरम्मत और रखरखाव के प्रति एनबीसीसी की उदासीनता को देखते हुए डिफेक्ट्स लायबिलिटी पीरियड (DLP) को एक साल और बढ़ाने की मांग की गई है. निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा.

यहां बता दें कि बिल्डर्स की मनमानी से ग्रेटर नोएडा में अन्य सोसायटी के लोग भी परेशान हैं. आए दिन लिफ्ट में हादसे होना अब आम हो चला है. वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों की उदासीनता ने बिल्डर्स को और बेकाबू कर दिया है, जिस कारण अब स्थानीय निवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget