एक्सप्लोरर

UP News: योग दिवस से पहले पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ योग सप्ताह, धार्मिक स्थलों पर होगा योगाभ्यास

Up News: अंतराष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग सप्ताह की शुरुआत हो गई है. इस साल प्रदेश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर योगाभ्यास किया जाएगा. स्कूल से लेकर झुग्गी-झोपड़ी तक योग की शुरुआत हो रही है.

Up News: उत्तर प्रदेश में इस बार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का अवसर और भी भव्य और जनसहभागिता से परिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 15 जून से पूरे प्रदेश में योग सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है. गांव से शहर, स्कूल से जेल और मंदिर से कार्यालय तक हर जगह योगमय वातावरण बन चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में, इस बार योग दिवस को धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों से जोड़कर एक नया रूप दिया गया है.

योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो मानसिक और शारीरिक संतुलन को मजबूत करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2015 से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है. अब यह सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जनआंदोलन बन चुका है.

धार्मिक स्थलों पर होगा योगाभ्यास
इस बार गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम, वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम, सीतापुर के नैमिषारण्य चक्रतीर्थ, मथुरा के प्रेम मंदिर, और लखनऊ के राजभवन लॉन जैसे स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास आयोजित होंगे. इन स्थलों पर एक साथ बड़ी संख्या में नागरिक योग करेंगे, जिससे योग का संदेश और गहराई से जनमानस में पहुंचेगा.

 ‘योग से सहयोग’ अभियान हर वर्ग से जुड़ रहा है. योग सप्ताह के तहत प्रदेश के स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत, झुग्गी-झोपड़ी, जेल, अनाथालय, वृद्धाश्रम और दफ्तरों तक योग की पहुंच बनाई जा रही है, 16 जून को स्कूलों में योगासन, पोस्टर, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, 17 जून को‘आयुष ग्राम योग दिवस’ के तहत गांवों में योग सत्र और स्वास्थ्य जांच, 18 जून को दिव्यांग, कैदी और झुग्गीवासियों के लिए विशेष योग आयोजन किया जाएगा, 19 जून को सरकारी व कॉर्पोरेट कार्यालयों में सामूहिक योग होगा.

वहीं 20 जून को महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र छात्राओं, गर्भवती व कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा 21 जून को सभी जिलों के मुख्यालयों और विशेष स्थलों पर भव्य सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा.

प्रतियोगिताएं और पुरस्कारों से बढ़ेगा उत्साह
योग से जुड़े स्लोगन, निबंध, चित्रकला और योगासन प्रतियोगिताएं राज्य और जिला स्तर पर आयोजित की जा रही हैं. इच्छुक प्रतिभागी 16 जून शाम 5 बजे तक http://iyd2025.com पोर्टल पर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं. 21 जून को मुख्य योग आयोजन के बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. 

राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹21,000, द्वितीय ₹11,000, तृतीय ₹5,100, चतुर्थ ₹2,100 और पंचम पुरस्कार ₹1,100 होगा. जिलों के लिए कुल ₹2.63 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी गई है. सरकार का उद्देश्य है कि योग केवल एक दिवस का आयोजन न होकर हर दिन की दिनचर्या का हिस्सा बने. योग से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि मन शांत और जीवन व्यवस्थित होता है. 

Input By : बलराम पांडेय
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने
राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने
आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?
आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget