एक्सप्लोरर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पानी का संकट, मैन लाइन डैमेज होने से सप्लाई प्रभावित, बूंद-बूंद को तरसे लोग

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पानी की मुख्य आपूर्ति लाइन डैमेज हो जाने की वजह से सेक्टर डेल्टा-1, डेल्टा-2 और डेल्टा-3 में पानी की किल्लत हो गई है. तीन दिनों से यहां के लोग पानी को तरस रहे हैं. 

ग्रेटर नोएडा हाईटेक और विकसित कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा शहर में इस समय जल संकट गहराता जा रहा है. पानी की मुख्य आपूर्ति लाइन डैमेज हो जाने की वजह से सेक्टर डेल्टा-1, डेल्टा-2 और डेल्टा-3 के निवासी बीते तीन दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. 

ग्रेटर नोएडा फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि मेन वाटर सप्लाई लाइन में तकनीकी खराबी के चलते सेक्टर डेल्टा-1, 2 और 3 में लगातार दो से तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है. इस स्थिति के कारण स्थानीय लोग अपने दैनिक कार्य जैसे स्नान, भोजन, सफाई और अन्य ज़रूरी काम नहीं कर पा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से संपर्क किया जा चुका है. लेकिन, अब तक राहत नहीं मिली है,  जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं.  

प्राधिकरण ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

इस मुद्दे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने जानकारी दी कि प्रभावित जलापूर्ति लाइन की मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी. तकनीकी टीम मौके पर तैनात है और मरम्मत कार्य पूरा होते ही सेक्टरों में पानी पहुंचने लगेगा. 

पाठक ने कहा कि किसी को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा. जल्द से जल्द सभी के घरों में पानी आ जाएगा. इधर पानी की परेशानी होने की वजह से स्थानीय लोगों का गुस्सा अब बढ़ता जा रहा है. 

स्थानीय निवासियों में बढ़ा आक्रोश

आलोक नागर ने चेतावनी दी है कि यदि जल संकट का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो सेक्टर वासी खाली बाल्टियां लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. स्थानीय लोगों ने कहा कि एक स्मार्ट और आधुनिक शहर में तीन दिनों तक जलापूर्ति ठप रहना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. 

उन्होंने कहा कि यह केवल सुविधाओं की कमी नहीं, बल्कि जिम्मेदार तंत्र के प्रति असंतोष का संकेत भी है.  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द से जल्द स्थिति पर नियंत्रण पाकर आम जनजीवन को सामान्य बनाएगा और भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए स्थायी समाधान लागू करेगा. 

UP: 'जो जातियां प्रगति में आगे, उन्हें सूची से हटाया..', हंसराज अहीर का OBC आरक्षण पर बड़ा बयान

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget