एक्सप्लोरर

Greater Noida स्पेशल ओलंपिक्स स्पोर्ट्स सेंटर का शुभांरभ, बास्केटबॉल, स्केटिंग सहित कई खेलों की दी जाएगी मुफ्त ट्रेनिंग

UP News:  ग्रेटर नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत के यूपी के पहले स्पोर्ट्स सेंटर का शुभांरभ किया गया. यहां बच्चों मुफ्त खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी.

Greater Noida News: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत के उत्तर प्रदेश के पहले स्पोर्ट्स सेंटर का शुभांरभ ग्रेटर नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल में हुआ. प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने सेंटर का उद्घाटन किया. जहां विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को फिलहाल बास्केटबॉल, स्केटिंग, फुटबॉल, लॉन टेनिस, ताइक्वांडो का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा.

असीम अरुण ने  कहा कि यह स्पोर्ट्स सेंटर उत्तर प्रदेश में खेलों के लिए एक आधारशिला के रूप में कार्य करेगा एवं विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समावेशी खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा. स्पोर्ट्स सेंटर शुरू होने से विशेष बच्चों के पास वर्ल्ड गेम्स खेलने का मौका होगा. इसका एक करार विशेष ओलंपिक्स भारत और स्कूल के बीच हुआ है.

एयर मार्शल डेनजिल कीलोर को किया याद
असीम अरुण ने कहा कि आज का यह विशेष अवसर एयर मार्शल डेनजिल कीलोर की अद्वितीय सेवा और योगदान का सम्मान करने के लिए है. हम सभी को उनके साहसिक और प्रेरणादायक कार्यों से सीख लेनी चाहिए. एयर मार्शल कीलोर की उपलब्धियों को याद करते हुए और उनके महान योगदान को नमन करते हुए, हम उनका हृदय से आभार प्रकट करते हैं. उनकी याद में एक पल मौन रखकर, हम उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है.

इस अवसर पर उतर प्रदेश के  स्पेशल ओलंपिक्स भारत के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने कहा कि पिछले वर्ष 17 से 25 जून के बीच बर्लिन में विशेषज्ञ ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स का आयोजन हुआ था. जहां भारत के अलावा 100 से अधिक देशों के 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था. भारत ने 202 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया था. तब उत्तर प्रदेश के भी कुछ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन गौतमबुद्ध नगर का केवल एक खिलाड़ी हिस्सा ले सका था. स्पोर्ट्स सेंटर शुरू होने से विशेष बच्चों के पास वर्ल्ड गेम्स खेलने का मौका होगा. इसका एक करार विशेष ओलंपिक्स भारत और स्कूल के बीच हुआ है.

ये भी पढ़ें: Income Tax के 86 अधिकारियों के तबादले, कानपुर, लखनऊ और इलाहाबाद में इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget