एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण की बड़ी पहल, सिरसा के 47 किसानों को आबादी भूखंड आवंटित

Noida News: सिरसा गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद वे लंबे समय से आबादी भूखंडों की प्रतीक्षा कर रहे थे. किसानों ने इस पर प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी संपर्क किया था.

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिरसा गांव के 47 किसानों को बड़ी राहत देते हुए छह फीसदी आबादी भूखंडों का आवंटन कर दिया है. यह ड्रा सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में पारदर्शिता के साथ आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ सुमित यादव और ओएसडी जितेंद्र गौतम भी मौजूद रहे. ड्रा प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि कोई भी संदेह की गुंजाइश न रहे.

गौरतलब है कि सिरसा गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद वे लंबे समय से आबादी भूखंडों की प्रतीक्षा कर रहे थे. किसानों ने इस मुद्दे को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी संपर्क किया था. सीईओ के निर्देश पर नियोजन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भूखंडों का नियोजन किया और 47 किसानों के लिए ड्रा आयोजित किया गया.

किसानों ने जताया आभार

इस अवसर पर किसानों ने प्राधिकरण का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की. भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने प्राधिकरण की पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की. एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इन किसानों को आवंटन पत्र भी सौंप दिए जाएंगे और लीज डीड की प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी कराई जाएगी.

छह फीसदी भूखंड प्राथमिकता

सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि किसानों को छह फीसदी भूखंड देना प्राधिकरण की प्राथमिकता है और सिरसा की तर्ज पर अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द भूखंड आवंटित किए जाएंगे. इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार और संदीप रावल भी उपस्थित रहे.

यहां बता दें कि किसानों को आवंटन न होने से पिछले दिनों किसानों ने इस मुद्दे को उठाया था. जिस पर अब अधिकारियों ने किसानों के लिए लंबित मुद्दों को निपटाना शुरू कर दिया है. अब इसके बाद अन्य योजनाओं में भी किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद जगी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget