एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में वर्धमान बिल्डर ने खरीददारों को दिया झटका, अभी तक दुकान का पजेशन नहीं मिला

Noida News: प्रोजेक्ट पूरी तरह बनकर तैयार है, सभी भुगतान भी पूरे हो चुके हैं. तब भी खरीददारों को उनकी दुकानों की चाबियां नहीं सौंपी गई हैं. निवेशक चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं.

ग्रेटर नोएडा के गामा-1 स्थित जगत फार्म इलाके में बने वर्धमान इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के रॉयल वॉकवे प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. इस प्रोजेक्ट में 500 से अधिक खरीददारों ने करोड़ों रुपये का निवेश कर कमर्शियल शॉप खरीदी हैं, लेकिन आज तक उन्हें पजेशन नहीं मिला.

इस लापरवाही और धोखाधड़ी से नाराज सैकड़ों निवेशक अब प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं. जानकारी के अनुसार वर्धमान बिल्डर ने विधि इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार कर यह प्रोजेक्ट शुरू किया था.

आज जब प्रोजेक्ट पूरी तरह बनकर तैयार है, सभी भुगतान भी पूरे हो चुके हैं, तब भी खरीददारों को उनकी दुकानों की चाबियाँ नहीं सौंपी गई हैं. सबसे बड़ी बाधा यह है कि प्राधिकरण का बिल्डर के पास करोड़ का बकाया लंबित है, जिसके चलते ओसी (ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट) और सीसी (कम्पलीशन सर्टिफिकेट) जारी नहीं हो पा रहे हैं.

पीड़ितों ने नेफोमा अध्यक्ष से मुलाकात की

इस समस्या को लेकर आज रॉयल वॉकवे के पीड़ित खरीददारों के प्रतिनिधिमंडल ने नेफोमा अध्यक्ष से मुलाकात की. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय को लेकर जल्द ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा.

बिल्डर बात करने को नहीं तैयार 

खरीददार तरुण यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार वर्धमान बिल्डर के डायरेक्टर राजू वर्मा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह न तो कॉल उठाते हैं और न ही मुलाकात के लिए उपलब्ध होते हैं. वहीं निर्माण से जुड़ी कंपनी विधि इंफ्राबिल्ड प्रा. लि. के डायरेक्टर विपुल शर्मा और पीके शर्मा भी किसी प्रकार की बातचीत करने को तैयार नहीं हैं. इससे परेशान निवेशकों को अब कानूनी सहारे की तलाश है.

अधिकारियों से आखिरी उम्मीद

आज की इस बैठक में धीरेंद्र यादव, राजीव अग्रवाल, उर्वशी गोगोई, रविंद्र सिंह सहित कई अन्य पीड़ित मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में कहा कि उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई इस प्रोजेक्ट में लगाई है, और अब जब दुकानें बनकर तैयार हैं, तो बिल्डर के गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने उन्हें सड़क पर ला खड़ा किया है.

अब सभी निवेशकों की नजरें अथॉरिटी और प्रशासनिक हस्तक्षेप पर टिकी हैं, ताकि उन्हें उनका वाजिब हक मिल सके और भविष्य में ऐसे प्रोजेक्ट्स से आमजन को बचाया जा सके.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget