एक्सप्लोरर

Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में बंदूक की नोक पर लूट, घर से चुराए गहने, अफसर को बनाया बंधक

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 के क्षेत्र में बने सेक्टर बीटा 1 में हथियारों के साथ कुछ बदमाशों ने एक ऑफिसर के परिवार को बंधक लिया और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया.

Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 1 में बदमाशों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. शहर में बदमाशों के इतने हौसले बुलंद है कि आज सुबह करीब 4 बजे थाना बीटा 2 के क्षेत्र में बने सेक्टर बीटा 1 में हथियारों के साथ कुछ बदमाशों ने एक ऑफिसर के परिवार को बंधक लिया और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बंदूक की नोक पर बदमाशों ने मर्चेंट नेवी के अफसर के घर से ढाई लाख रुपए कैश साथ में मोबाइल और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी ली और फिर मौके से फरार हो गए. इस लूट के वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई और मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचने लगे और फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ऑफिसर को बनाया बंधक
दरअसल यह पूरी घटना सोमवार सुबह की है. आज सुबह लगभग 4 बजे ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 में बने प्लॉट नंबर ई-59 में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया. ये घर एक मर्चेंट नेवी के अधिकारी का है. इस घर में घुसने के बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर ऑफिसर के पूरे परिवार को बंधक बना लिया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया.

आरोपियों ने घर में पड़ा सोना, पैसे, फोन सब ले लिए. इस लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गए. इसके बाद परिवार कि तरफ से इस लूट कि घटना की शिकायत पुलिस को दी गई. इस घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारियों ने इस लूट की जांच शुरू कर दी और अब तक मामले में 2 टीम बना दी गई है. इससे जल्दी से जल्दी मामले को सुलझाया जा सके.

पुलिस कर रही जांच  
इस पूरे मामले मे ग्रेटर नोएडा डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सुबह 4:00 बजे इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना सेक्टर बीटा 1 की है और जिनके घर में बदमाशों ने लूट पाट कि है वो मर्चेंट नेवी के अधिकारी है. इनके पूरे परिवार को बदमाशों ने बंधक बनाया और फिर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. बंदूक की नोक पर बदमाशों ने ऑफिसर के घर से मोबाइल सोने की ज्वेलरी कीमती सामान और ढाई लाख रुपए नकदी बदमाशों ने लिए और फरार हो गए.

ये भी पढ़ें-

Delhi Excise Policy: सीबीआई ऑफिसर के सुसाइड पर मनीष सिसोदिया ने उठाया सवाल, कहा- मुझे फंसाने के लिए CBI पर दबाव

Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर BJP ने लगाया गंभीर आरोप, जारी किया ये स्टिंग वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget