एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर BJP ने लगाया गंभीर आरोप, जारी किया ये स्टिंग वीडियो

दिल्ली में आबकारी नीति पर कथित घोटाले के आरोपों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के जरिए बीजेपी ने घोटालों के आरोपों को लेकर आप पर हमला बोला है.

Delhi Excise News: दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति पर कथित घोटाले के आरोपों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के जरिए बीजेपी ने घोटालों के आरोपों को लेकर AAP पर हमला बोला है. BJP ने इस बाबत एक वीडियो जारी किया है. 

इस वीडियो में बीजेपी ने दावा किया है कि उसमें दिख रहे शख्स आबकारी मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए एफआईआर में 13 नंबर के आरोपी शनि मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह हैं. बीजेपी ने इस वीडियो के आधार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में शराब नीति के जरिए दलाली कमाई गई.

पात्रा ने कहा- "आज इस प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से जो हम दिखाने वाले हैं, उसमें स्टिंग मास्टर का स्टिंग हो गया है. अरविंद केजरीवाल जी जब मुख्यमंत्री बने थें तब उन्होंने कहा था कि देखो जी अगर कोई भ्रष्टाचार करे तो आप उसका स्टिंग कर लेना, उसकी रिकॉडिंग कर लेना और हमें भेज देना, हम सच दिखा देंगे."

डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाते हुए संबित पात्रा ने कहा- सिसोदिया ने इस घोटाले में मोटा माल कमाया. शराब नीति को लेकर बीजेपी के इस आक्रामक हमले के दौरान पात्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने मोटा माल कमाया. संबित पात्रा ने कहा कि हमने पांच सवाल किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि AAP हमारे सवालों का जवाब दे.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा- हमने नई आबकारी नीति के संबंध में अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया से पांच प्रश्न पूछे. हालांकि, सवालों के हमें जवाब नहीं मिले और इसलिए हम  स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से उन्हें बेनकाब कर रहे हैं. पात्रा ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी कट्टर भ्रष्टाचारी है.

नई शराब नीति से जो लूट मची उसका आज हुआ खुलासा - बीजेपी
बीजेपी ने दावा किया कि इस स्टिंग में शराब कारोबारी सनी मारवाह के पिता कह रहे हैं- "हर 12 करोड़ कमीशन में से 6 करोड़ काला धन बना कर मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को देना होता है."

संबित पात्रा ने कहा- नई शराब नीति से जो लूट मची हुई थी उसका आज खुलासा हुआ है. पहली बात ये है कि 80% का जो लाभ है वो दिल्ली की जनता की जेब से निकाल कर मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने दलाली के माध्यम से अपनी जेब में डाला.

संबित पात्रा ने उठाए ये सवाल
पात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- दूसरी बात ये है कि उन्होंने अपना कमीशन रख लिया और उसके बाद दिल्ली की जनता के साथ जो करना है करो, ये छूट ठेकेदारों को, अपने मित्रों को केजरीवाल और सिसोदिया ने दिया.

उन्होंने कहा- तीसरी बात ये है कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को बुला-बुला कर ठेके दिए गए. चौथी बड़ी बात ये है कि पूरे मामले में व्हाइट मनी को ब्लैक मनी में कनवर्ट करके केजरीवाल और सिसोदिया जी तक पैसा पहुंचाया जाता था.

आदेश गुप्ता और मनोज तिवारी ने लगाए ये आरोप
इसी प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली बीजेपी के चीफ आदेश गुप्ता ने कहा- अरविंद केजरीवाल जो नई शराब नीति लेकर आए और जो इस शराब नीति के अंदर हजारों करोड़ रुपये का जो भ्रष्टाचार हुआ है, ये किसी से छुपा नहीं है. केजरीवाल जी ने नई शराब नीति लाकर जनता के टैक्स के पैसों को बर्बाद किया है. 

वहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार से जितने सवाल हम करते थे, उन सभी सवालों के जवाब इन स्टिंग ऑपरेशन ने दे दिया है. आज ये भी स्पष्ट हो गया कि जो रेवेन्यू दिल्ली सरकार को आता था वो क्यों शराब व्यापारियों को दिया जाता था, क्योंकि वो भ्रष्टाचार में घुमकर इनके पास जाना होता था.

Delhi News: मां की हत्या के कुछ दिन बाद युवक ने की आत्महत्या, लिखा 77 पेज का सुसाइड नोट

Fire in Delhi: चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की 25 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget