एक्सप्लोरर

नोएडा में सार्वजनिक सड़क पर जानलेवा स्टंट, पुलिस ने कारें सीज कर ठोका लाखों का चालान

Noida News:तीनों युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार से खतरनाक तरीके से गाड़ियाँ घुमा रहे थे, जिससे यातायात बाधित हुआ और आम लोगों की जान को भी खतरा पैदा हो गया.पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया है.

UP News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में सड़क पर खतरनाक स्टंट करना तीन युवकों को भारी पड़ गया. मंगलवार को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. ये युवक जीएल बजाज कॉलेज के सामने अलग-अलग कारों से जानलेवा स्टंट कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
गिरफ्तार युवकों की पहचान उदय प्रताप सिंह (निवासी सोंगरा, अलीगढ़), शिवम पटेल (सेक्टर अल्फा-1) और प्रिंस भारद्वाज (निवासी बनवारीवास, जेवर) के रूप में हुई है. तीनों युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार से खतरनाक तरीके से गाड़ियाँ घुमा रहे थे, जिससे यातायात बाधित हुआ और आम लोगों की जान को भी खतरा पैदा हो गया.

तीनों कारें सीज

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की है. स्टंट में इस्तेमाल की गई सभी तीनों कारें सीज कर ली गई हैं. साथ ही एक लाख रुपये से अधिक का चालान भी किया गया है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करना गंभीर अपराध है और इससे न केवल कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि जानमाल का नुकसान भी हो सकता है. यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कड़ी नजर है और इस प्रकार की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस कार्रवाई से पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि स्टंटबाजी और कानून तोड़ने वालों पर अब सख्ती से नकेल कसी जाएगी.

फ़िलहाल इन तीन स्टंटबाजों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बावजूद इसके अभी भी बाइक और कार पर स्टंटबाजी की कई और जगह से घटनाएं सामने आई हैं. लोगों में रील को लेकर इस कदर नशा सवार है कि कानून तोड़ने से भी पीछे नहीं हट रहे. कुछ दिनों पहले भी बाइक पर एक कपल का स्टंट वायरल होने के बाद भारी जुर्माना लगाया था, उसके बाद भी लोग ट्रैफिक रूल्स और कानून नहीं मान रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद रवि किशन बोले- 'बंगाल में कई जगह मिनी पाकिस्तान...इस बार दीदी जा रही हैं'
BJP सांसद रवि किशन बोले- 'बंगाल में कई जगह मिनी पाकिस्तान...इस बार दीदी जा रही हैं'
'किसी बात को लेकर नाराजगी होगी लेकिन...', मायावती के सवाल पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संकेत
'किसी बात को लेकर नाराजगी होगी लेकिन...', मायावती के सवाल पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संकेत
उत्तराखंड: मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव से पहले देहरादून में बनी रणनीति
उत्तराखंड: मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव से पहले देहरादून में बनी रणनीति
Uttarakhand News: दोगुनी रफ्तार से पिघल रहा है हिमालय! सदी के अंत तक 68 फीसदी बर्फ गायब होने का खतरा
दोगुनी रफ्तार से पिघल रहा है हिमालय! सदी के अंत तक 68 फीसदी बर्फ गायब होने का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget