एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 7 करोड़ की शराब पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर, जानें- क्या है पूरा मामला

UP News: कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शराब को मालखाने से निकालकर जेसीबी से नष्ट करा दिया. करीब 1,27000 लीटर शराब नष्ट की गई.

Greater Noida News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में पुलिस (UP Police) के द्वारा तस्करों से पकड़ी गई शराब को कोर्ट के आदेश के बाद नष्ट किया जा रहा है. शुक्रवार को दादरी पुलिस ने भी मालखाने में रखी हुई शराब को नष्ट किया. इस दौरान 7 करोड़ रुपए की अवैध शराब को जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया. गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था. इस दौरान शराब तस्करों की धरपकड़ हुई. उनसे अवैध शराब बरामद की गई.

जिले में न्यायालय के आदेश के बाद मालखानों में रखी अवैध शराब को नष्ट किया जा रहा है. दादरी पुलिस ने 2015 से 2022 तक पकड़ी गई शराब को नष्ट किया. दादरी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 290 मुकदमे दर्ज किए थे. करीब 500 शराब तस्करों से 1,27,000 लीटर अवैध शराब बरामद की थी. तस्करों से बरामद की गई 1 लाख 27 हजार लीटर शराब दादरी थाने के मालखाने में रखी थी, जिसे लेकर न्यायालय ने आदेश दिया कि शराब को नष्ट किया जाए.

शराब 2015 से लेकर 2022 के बीच पकड़ी गई है
कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शराब को मालखाने से निकालकर जेसीबी से नष्ट करा दिया. करीब 1,27000 लीटर शराब नष्ट की गई. कुल नष्ट की गई शराब की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है. दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद करीब 7 करोड़ रुपये की शराब को नष्ट किया गया है. यह शराब करीब 290 मामलों में पकड़ी गई थी. उन्होंने बताया कि यह शराब 2015 से लेकर 2022 के बीच पकड़ी गई है.

मालूम हो कि कोरोना से उबरने के बाद शराब के व्यापार में जबरदस्त इजाफा हुआ है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में शराब की बिक्री 2021 की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़कर चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई. रिपोर्ट के अनुसार, लोग विदेशी शराब ज्यादा पी रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget