एक्सप्लोरर

यूपी: ग्रेटर नोएडा के डीसीपी कोरोना संक्रमित, दो गनर और बेटा भी पॉजिटिव

जिले में अब तक 87 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना अपना शिकार बना चुका है. इनमें से 68 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक पुलिसकर्मी की मौत भी हुई है.

नोएडा, रविंद्र जयंत। दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस तेजी से पुलिस अधिकारियों को अपनी चपेट में ले रहा है. ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह को भी जानलेवा कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है. डीसीपी कमिश्नरेट में तैनात हैं. डीसीपी के अलावा उनका बेटा और दो गनर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बतादें कि जिले में अब तक 87 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना अपना शिकार बना चुका है. इनमें से 68 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक पुलिसकर्मी की मौत भी हुई है.

एडीसीपी और नोडल अधिकारी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात जोन-3 के पुलिस उपायुक्त कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनके दो गनर और बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं.

जिले में कोरोना के 77 नए मामले गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 77 मामले सामने आए हैं. इस दौरान जिले में 85 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. जिले में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 43 लोगों की मौत हो चुकी है.

जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही अब तक 5945 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. इनमें से 4973 लोग इलाज के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं. 929 लोगों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके अलावा महामारी की चपेट में आकर अब तक 43 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि कोरोना के जो मरीज रविवार को पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है. जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 1,03,772 नमूनों की जांच की गई है.

ये भी पढें:

नोएडा में कोरोना संक्रमण के 77 नए केस, अब तक 4973 लोगों इलाज के बाद हो चुके हैं ठीक

यूपी: मुजफ्फरनगर जिला जेल में कोरोना का कहर, 90 कैदी संक्रमण की चपेट में आये, बैरक सील

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget