एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में सड़क बनी खेत, धान रोपकर जताया आक्रोश

Noida News: दनकौर के पास बने बाईपास मार्ग पर भारी जलभराव को लेकर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान और पेड़ लगाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने जल्द बड़े आन्दोलन की चेतावनी दी है.

यूपी न्यूज़: ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण की लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. ऐतिहासिक नगरी दनकौर के पास बने बाईपास मार्ग पर भारी जलभराव को लेकर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान और पेड़ लगाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया.
संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि कुछ महीने पहले यमुना प्राधिकरण द्वारा दनकौर देहात और बिलासपुर क्षेत्र को नोएडा और दिल्ली मार्ग से जोड़ने के लिए एक सड़क का निर्माण कराया गया था. लेकिन निर्माण में गंभीर भ्रष्टाचार के चलते सड़क कुछ ही महीनों में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आज उसकी हालत तालाब जैसी हो चुकी है.
लगतार हो रहीं दुर्घटनाएं
दिनेश नागर ने बताया कि सड़क टूटने और जलभराव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान-माल को भारी नुकसान हो रहा है. इस गंभीर समस्या को लेकर आवाज उठाने के लिए संगठन ने अनोखा रास्ता अपनाया सड़क पर धान की रोपाई और दर्जनों पौधों का रोपण, जिससे यह प्रतीकात्मक संदेश दिया गया कि अब यह सड़क नहीं, बल्कि खेत बन चुकी है.
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सड़क का पुनर्निर्माण शीघ्र नहीं कराया गया और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हुई, तो संगठन को यमुना प्राधिकरण मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा.
ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश
इस मौके पर प्रेम प्रधान, राकेश नागर, सूबेदार दुलीचंद नागर, ब्रह्म प्रधान, कमल नागर, तनिश नागर, आर्यन, कुलबीर भाटी, गौरव भाटी, प्रभु, कार्तिक, शिवम कसाना समेत अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे. यह अनोखा विरोध न केवल भ्रष्टाचार की पोल खोलता है, बल्कि प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े करता है. यह प्रदर्शन आम जनता की उस पीड़ा का प्रतीक है, जो विकास के नाम पर किए गए आधे-अधूरे कार्यों से भुगत रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget