एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का तोहफा: 34 पार्कों को रात का चेहरा बदलने वाली LED लाइट्स

Noida News:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टरवासियों की लंबे समय से चलीआ रहीमांग को पूरा करते हुए 34 पार्कों में हाईमास्ट एलईडी लाइटें लगाने का फैसला किया है.3 करोड़ की लागत से यह कार्य जल्द शुरू होगा.

यूपी न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के रिहायशी सेक्टरों के पार्क अब अंधेरे में नहीं डूबेंगे. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 34 पार्कों में हाईमास्ट एलईडी लाइटें लगाने का फैसला किया है. करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य जल्द शुरू होगा. टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले कुछ सप्ताहों में लाइट लगाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ एन. जी. रवि कुमार के निर्देश पर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने सेक्टर-36, 37, पाई वन व टू, बिल्डर्स एरिया, पी-3, ओमीक्रॉन-1ए और सेक्टर-31 (स्वर्णनगरी) के पार्कों में ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की. ओएसडी अभिषेक पाठक ने जानकारी दी कि वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज व उनकी टीम द्वारा किए गए सर्वे में इन सेक्टरों के 34 पार्कों को प्राथमिकता में शामिल किया गया है.
फ्ल्ड लाइट से बेहतर हैं ये लाइट्स
इन स्थानों पर 12.5 से 16 मीटर ऊंचाई वाली हाईमास्ट एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी. ये लाइटें पारंपरिक फ्लड लाइट्स की तुलना में बेहतर रोशनी देती हैं और कम बिजली खपत करती हैं, जिससे बिजली की भी बचत होगी. प्राधिकरण ने यह भी संकेत दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर 15 अतिरिक्त हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जा सकती हैं.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा की जा रही यह पहल शहरवासियों की सुरक्षा, सुविधा और सतत ऊर्जा बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हाईमास्ट एलईडी लाइटों के माध्यम से रिहायशी इलाकों के पार्क अब पहले से कहीं अधिक रोशन और सुरक्षित नजर आएंगे.
34 ब्लैक स्पॉट चिन्हित
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया की सेक्टरवासियों की मांग पर विद्युत विभाग ने पार्कों में 34 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं. इन सभी स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी. इससे अंधेरे वाले स्थानों में रोशनी फैलेगी और लोगों को सुरक्षा का अनुभव होगा.
सुरक्षा और सौंदर्य दोनों को मिलेगा बढ़ावा, सेक्टरों के इन पार्कों में हाईमास्ट लाइट लगने से जहां रात्रि में टहलने वाले नागरिकों को राहत मिलेगी, वहीं अपराध की संभावनाएं भी घटेंगी. साथ ही, इन सेक्टरों की सौंदर्यात्मक छवि भी बेहतर होगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget