एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: गंदगी देख भड़के प्राधिकरण के अधिकारी, ठेका फर्म पर ठोका 2 लाख का जुर्माना

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) श्रीलक्ष्मी वीएस ने बुधवार को बिरौंडी गांव का औचक निरीक्षण किया. गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) श्रीलक्ष्मी वीएस ने बुधवार को बिरौंडी गांव का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गांव में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर मिले, जिससे नाराज होकर उन्होंने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.

वहीं सफाई कार्य में घोर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार फर्म मैसर्स विमलराज पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के लिए चेतावनी नोटिस भी जारी किया गया है. एसीईओ ने विभागीय लापरवाही के चलते स्वास्थ्य प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है.

प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी
इतना ही नहीं, प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है. एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने स्पष्ट किया कि ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने ठेका एजेंसियों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसके साथ ही उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे कूड़ा सड़क पर न फेंकें, डस्टबिन का प्रयोग करें और स्वच्छ ग्रेटर नोएडा बनाने में सहयोग दें. साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर प्राधिकरण की तरफ से की गई इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि स्वच्छता को लेकर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इधर, ग्रेटर नोएडा सेक्टर पाई-2 स्थित अल्सटोनिया सोसाइटी पर खुले में कूड़ा फेंकने के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सोसाइटी पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 के उल्लंघन के चलते 48,800 रुपये का जुर्माना लगाया है. प्राधिकरण की तरफ से यह राशि तीन कार्य दिवस में जमा कराने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: वाराणसी के लालपुर गैंगरेप कांड में आई SIT रिपोर्ट, 6 प्वाइंट्स में बताया क्या है पूरा मामला?

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget