एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में अवैध जगह पर कूड़ा गिराते पकड़ा, JCB मालिक पर 1 लाख का जुर्माना

Noida News: निरीक्षण के दौरान मौके पर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में कूड़ा भरकर जेसीबी के माध्यम से गिराते पाए गए. महाप्रबंधक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को जब्त कर लिया.

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए अवैध कूड़ा डंपिंग पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. शनिवार को राइज पुलिस चौकी से चार मूर्ति रोड पर अवैध कूड़ा सेंटर की शिकायत मिलने पर प्राधिकरण की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान मौके पर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में कूड़ा भरकर जेसीबी के माध्यम से गिराते पाए गए. इस पर स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आर.के. भारती ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को जब्त कर लिया. ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक पर 50 हजार और जेसीबी मालिक पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया. जब्त वाहन स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइज़र को सौंप दिए गए.

गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर की गई, जो शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. नियमित निरीक्षण और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता बन चुकी है.

महाप्रबंधक आर.के. भारती ने स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अवैध कूड़ा डंपिंग पर कड़ी निगरानी रखें और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई करें. वहीं, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही फेंकें और शहर की स्वच्छता में सहयोग करें. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का यह कड़ा कदम उन लोगों के लिए सख्त चेतावनी है जो सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने से बाज नहीं आते.

सफाई को लेकर जारी है अभियान 

यहां बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर की साफ़-सफाई को लेकर बेहद गंभीर है और बीते कुछ समय से अलग-अलग सेक्टर में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है. यही नहीं घरों से कूड़ा कलेक्शन के लिए कम्पनियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. साथ ही सोसाइटी में भी इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं. इसलिए अब प्राधिकरण ने करवाई शुरू की है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget