एक्सप्लोरर

यूपी के हर थाने में बढ़ जाएंगे 25-25 सिपाही, नए जवानों को लेकर DGP राजीव कृष्णा का बड़ा ऐलान

Lucknow News :डीजीपी ने कहा कि ये नई भर्ती वाले आरक्षी अगले 30 से 40 वर्षों तक न सिर्फ यूपी पुलिस का मजबूत हिस्सा बनेंगे,बल्कि समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाएंगे.

UP Police: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है. 60244 सिपाहियों की नियुक्ति के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि जब नवनियुक्त सिपाहियों की ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी, तब हर थाने में लगभग 25 अतिरिक्त सिपाही तैनात किए जाएंगे. इन सिपाहियों को बहुत ही अच्छी ट्रेनिंग दी जाएगी और थानों पर जाने पर ये थाने की कार्यक्षमता को काफी हद तक बढ़ा देंगे. डीजीपी ने कहा कि ये नई भर्ती वाले आरक्षी आने वाले 30 से 40 वर्षों तक न सिर्फ यूपी पुलिस का मजबूत हिस्सा बनेंगे, बल्कि समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाएंगे.

डीजीपी राजीव कृष्ण ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वे ट्रेनिंग ले रहे सिपाहियों को अपने अनुभव से सीख दें और ऐसा व्यवहार करें जिससे सिपाही उन्हें देखकर सीख सकें. उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद अनुशासित रहें, अच्छी वर्दी पहनें, अच्छा आचरण दिखाएं और परेड में खुद शामिल हों. साथ ही, ट्रेनिंग की समय-समय पर अच्छे से निगरानी भी करें.

ट्रेनिंग के दौरान सिपाहियों को न हो कोई दिक्कत

डीजीपी ने कहा कि सिपाहियों की पहले से मौजूद योग्यताओं और ट्रेनिंग के दौरान सीखे गए नए कौशल के आधार पर उनकी जानकारी को वर्ग बनाकर रिकॉर्ड किया जाए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि ट्रेनिंग में क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं और क्या सवाल हैं. साथ ही मुख्यालय के अधिकारियों को आदेश दिया कि इन समस्याओं का जल्दी हल किया जाए. उन्होंने ये भी कहा कि ट्रेनिंग सेंटरों में अगर कोई काम किसी और विभाग से जुड़ा है तो सभी विभाग मिलकर उसे जल्द पूरा करें.

महिला ट्रेनिंग सेंटर पर हो विशाखा कमेटी

डीजीपी ने कहा कि महिला ट्रेनिंग सेंटरों में पूरी सुरक्षा होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार वहां विशाखा कमेटी जरूर बनाई जाए, ताकि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का सही तरीके से निपटारा हो सके. जरूरत के मुताबिक सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और महिला अधिकारी समय-समय पर इन सेंटरों का निरीक्षण करती रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget