एक्सप्लोरर

Noida: संचारी रोगों को रोकने के लिए सरकार ने शुरू किया खास अभियान, घर घर जाकर इकट्ठा किया जाएगा डाटा

Noida: प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज नोएडा पहुंचे और इस खास अभियान को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने कहा कि इस रोग से निपटने के लिए 1 से 31 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा.

Noida News: नोएडा में संचारी रोग और नियंत्रण दस्ते कि शुरुआत की गई है, जिससे शहर में संचारी रोग के प्रसार पर रोक लग सके. दरअसल उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में संचारी रोग के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी जिसको आज नोएडा में भी हारी झंडी दिखाई गई है. प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पिछले 18 दिन में तीसरी बार आज नोएडा पहुंचे और उन्होंने सीएम के इस खास अभियान को नोएडा से हरी झंडी दिखाई. डिप्टी सीएम नोएडा सेक्टर 30 के जिला स्वास्थ्य अस्पताल पहुंचे थे. यहां उन्होंने अस्पताल का जायजा लिया और जिला अस्पताल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की. एक ओर जहां डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नोएडा से इस अभियान कि शुरुआत की. वहीं, दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से इस खास अभियान कि शुरुआत की है.

घर-घर जाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक
प्रदेश में संचारी रोग के प्रसार को रोकने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की है, इस मौके पर नोएडा जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश में संचारी रोगों को लेकर जागरूकता अभियान और इस रोग से निपटने के लिए 1 महीने यानी 1 जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के मद्देनजर तमाम आशा और आंगनबाड़ी गांव के हर घर तक जाएंगी और वहां लोगों से बात करके डाटा इकट्ठा करेंगी. अगर किसी भी गांव में कोई भी संचारी रोग से पीड़ित पाया जाता है तो उनका इलाज किया जाएगा. इसके अलावा गांव में फैलने वाली बिमारियों के आंकड़े इकट्ठा किए जाएंगे.

मरीजों का फ्री में होगा इलाज
बता दें कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जो भी मरीज गंभीर रूप से पीड़ित होंगे उनका जिले के सरकारी हॉस्पिटल और स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में फ्री में इलाज किया जाएगा. इसके लिए डीएम भी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा कर बैठक करते रहेंगे और पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी.

क्या होते हैं संचारी रोग
संचारी रोग कि बात करें तो ये ऐसे रोग होते हैं जिसमें संक्रमण एक मरीज से दूसरे मरीज में फैलता है. प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण के खिलाफ अभियान चला कर लोगों को मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारी जैसे डेंगू, चिकुनगुनिया, स्क्रबटाइफस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और कालाजार जैसे रोगों से बचने के लिए  और इनके लक्षणों के बारे में लोगों को बता कर उन्हें जागरूक किया जाएगा. लोगों को जागरूक करने के अलावा साफ सफाई के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा जिससे इन रोगों को फैलने से रोका जा सके.  संचारी रोग फैलने का खतरा बारिश के दिनों में ज्यादा होता है क्योंकि इस मौसम में मच्छर ज्यादा पैदा होते हैं. ऐसे में लोगों को मच्छरों  को कम करने के उपाय भी बताए जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

Akhilesh Yadav Birthday: निरहुआ ने अखिलेश यादव को बताया बड़ा भाई, इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Udaipur Murder: BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत ने की हत्यारों को सरेआम फांसी की मांग, बोले-क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eid Al Adha: बकरीद के बीच मलीहाबाद में हाई अलर्ट, कंसा पासी किले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
बकरीद के बीच मलीहाबाद में हाई अलर्ट, कंसा पासी किले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
Eid Al Adha 2026: यूपी के इस गांव में 19 साल से नहीं हुई कुर्बानी, पुलिस के निगरानी में रहते हैं बकरे 
यूपी के इस गांव में 19 साल से नहीं हुई कुर्बानी, पुलिस के निगरानी में रहते हैं बकरे 
अलीगढ़ में मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, शहर मुफ्ती ने लोगों से की यह खास अपील
अलीगढ़ में मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, शहर मुफ्ती ने लोगों से की यह खास अपील
UP Weather: यूपी आज से बदलेगा मौसम, नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में गिरेंगे ओले
यूपी आज से बदलेगा मौसम, नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में गिरेंगे ओले

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
Eid Al Adha: दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
Eid Ul Adha 2026: ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- 'सच्चे मित्र की तरह...'
ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- 'सच्चे मित्र की तरह...'
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget