एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: बीजेपी में शामिल गैंगस्टर का रिवॉल्वर लहराते हुए वीडियो वायरल, गाली-गलौज के साथ दे रहा धमकी

UP News: यूपी के गोरखपुर में बीजेपी में शामिल एक गैंगस्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. वह रिवाल्वर को लहराते हुए किसी को ठोक देने की धमकी दे रहा है. कुछ दिन पहले ही उसने बीजेपी पार्टी ज्वाइन की है.

Gorakhpur News: बीजेपी सरकार जहां जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है और माफियाओं की कमर तोड़ने का दावा कर रही है. तो वहीं बीजेपी पदाधिकारियों की चूक से पार्टी की साख पर बट्टा भी लग रहा है. कुछ दिन पहले गोरखपुर के चौरी चौरा में बीजेपी ज्वाइन करने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो शख्स अपशब्दों का प्रयोग करते हुए किसी को धमकी देते हुए दिख रहा है. इस दौरान उसके हाथ में एक तमंचा भी दिखाई दे रहा है. जिसे लेकर वो किसी को ठोक देने की बात कह रहा है. 

पूरे प्रदेश समेत गोरखपुर में लगातार हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का सदस्यता अभियान चल रहा है. सदस्यता अभियान में बाकायदा पारदर्शिता के साथ स्कैनिंग भी होती है. ऐसे में हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुके एक हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर शनि मिश्रा और शेषनाथ यादव को बीजेपी कैसे ज्वाइन करा दिया गया, इस पर सवाल भी उठ रहे हैं. 

 गैंगस्टर वीडियो में किसी को मारने की धमकी दे रहा
बताया जा रहा है कि वो चौरीचौरा का हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर है. उसके बीजेपी ज्वाइन करने के बाद वायरल हुए वीडियो को देखकर पदाधिकारी भी सकते में आ गए हैं. वे स्कैनिंग और शीर्ष नेतृत्व से मामले को संज्ञान में देने की बात भी कह रहे हैं. उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो में शनि और जफर नाम का एक शख्स अपशब्दों का प्रयोग करते हुए किसी को ठोक देने की धमकी दे रहा है. वो बता रहा है कि शहर में दो ही गुंडा हैं. एक शनि और एक खुद जफर. 

'बीजेपी कर रही जांच'
बीजेपी गोरखपुर क्षेत्र दिव्यांग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक पुरुषोत्तम अग्रहरि कहते हैं कि बीजेपी लगातार लोगों को जोड़ रही है. बीजेपी सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास से लोगों को आगे बढ़ा रही है. ऐसे में बीजेपी अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को भी क्यों शामिल कर रहे हैं इसकी जांच होनी चाहिए. वे इस मामले को ऊपर तक पहुंचाएंगे और ऐसे लोग जिनके पार्टी में आने की वजह से पार्टी की छवि धूमिल हो रही हो, उन्हें कोई सदस्यता नहीं दिलानी चाहिए. वे माफिया प्रवृति के लोगों के पार्टी में आने को पूरी तरह से गलत मानते हैं. किसी भी व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता के साथ उसकी स्कैनिंग भी होनी चाहिए. जिससे पार्टी का नुकसान नहीं हो.

ये भी पढ़ें: UP Police Constable News: यूपी पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने चलाईं 20 स्पेशल ट्रेन, जानें- रूट और टाइम टेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget