एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोरखपुर शहर से सीएम Yogi Adityanath समेत मैदान में ये नेता, जानें- नौ विधानसभा में कहां से किसके पर्चे खारिज?

UP Assembly Election 2022: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए. पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण व चौरी चौरा में पांच-पांच पर्चे निरस्त किए गए.

UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण के अंतर्गत गोरखपुर (Gorakhpur) के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों (nomination papers) की जांच पूरी की जा चुकी है. जांच के दौरान कुल 32 पर्चे निरस्त हुए हैं. 116 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं. सुरक्षित सीटों खजनी और बांसगांव में एक भी पर्चा निरस्त नहीं हुआ है. 16 फरवरी को नाम वापस लिए जाएंगे. उसी दिन शाम को यह तय हो जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र से कितने प्रत्याशी मैदान में हैं.

कहां कितने पर्चे खारिज
सोमवार की सुबह 11 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई. प्रत्याशियों को भी इस दौरान बुलाया गया था. जांच के दौरान गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों के पर्चे अवैध पाए गए. पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण व चौरी चौरा में पांच-पांच पर्चे निरस्त किए गए. कैंपियरगंज में दो, सहजनवा में चार, चिल्लूपार में एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज किया गया.

यह रही वैध-अवैध पर्चों की स्थिति

--गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र

वैध
बीजेपी के योगी आदित्यनाथ, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर, बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन, कांग्रेस की चेतना पांडेय, सपा की सुभावती, आम आदमी पार्टी के विजय कुमार श्रीवास्तव, अनारक्षित समाज पार्टी के अजय कुमार श्रीवास्तव, जनता रक्षक पार्टी के जसकरन राज, भारतीय जन जागृति पार्टी के युवराज शर्मा, राइट टू रिकाल पार्टी के रामदवन मौर्य, निर्दल हामिद, सूरज कुमार यादव, संत धर्मवीर चोटीवाला.

निरस्त
निर्दल नवल किशोर नथानी, मेवालाल, राशिद, राकेश कुमार निषाद, सरवर पार्टी के सरवर अली, कुमारी सीमा, भारतीय सर्वजन पार्टी के अरुण बच्चन, निर्दल सूरज कुमार, रामवृक्ष, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव.

--गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र

वैध
बीजेपी के विपिन, सपा के विजय बहादुर यादव, बसपा के दारा सिंह निषाद, कांग्रेस के देवेंद्र, एआइएमआइएम के मो. इस्लाम, निर्दल बिन्दु, पीस पार्टी के हिफाजुर्रहमान अजमल अंसारी, निर्दल घनश्याम निषाद, बहुजन मुक्ति पार्टी के डा. श्रीनरायण विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के गौतम, निर्दल विशाल कुमार, सर्वोदय भारत पार्टी के स्वामी डा. विनय, मौलिक अधिकार पार्टी के हरिसेवक, निर्दल घनश्याम निषाद, राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया के प्रमोद, आम आदमी पार्टी के वैभव शाही, भारतीय अपना समाज पार्टी की पूनम सिंह.

निरस्त
निर्दल सत्यम शुक्ला, अपना दल यूनाइटेड पार्टी की कौशिल्या देवी, जन अभियान पार्टी के मो.मिनहतुल्लाह, निर्दल डा. हरिराम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रुदल.

--कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र

 वैध
बीजेपी के फतेहबहादुर सिंह, बसपा के चंद्रप्रकाश निषाद, सपा की काजल निषाद, कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार निषाद, कंम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के अटल बिहारी सिंह, निर्दल धनुषधारी कुमार, भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के विनोद सिंह फौजी, जन अधिकार पार्टी के जटाशंकर, निर्दल नवीमुहम्मद, आम आदमी पार्टी के कौशल कुमार सिंह, इंडियन नेशनल लीग की विंध्यवासिनी सिंह निषाद, भारतीय एकलव्य पार्टी के मुनीब निषाद, निर्दल रामपाल.

निरस्त
निर्दल विद्या भारती, अशोक

--पिपराइच विधानसभा क्षेत्र

 वैध
बीजेपी के महेंद्र पाल सिंह, सपा के अमरेंद्र निषाद, बसपा के दीपक अग्रवाल, कांग्रेस की सुमन, आम आदमी पार्टी के धीरेंद्र, निर्दल अरुण कुमार, आजाद अली, नरेंद्र नाथ मौर्य, सुभाष चंद्र गुप्ता, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के विजय कुमार भारती, निर्दल कुमार सत्यम अग्रवाल, लोकप्रिय समाज पार्टी के अविनाश प्रताप, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के डा. आशीष कुमार सिंह, जन अधिकार पार्टी के नजीम, भारतीय अपना समाज पार्टी के अमोद कुमार.

निरस्त
निर्दल कन्हाई, सत्येंद्र, बजरंगी, जनशक्ति पार्टी के शिवदत्त, निर्दल राजबहादुर

--सहजनवां विधानसभा क्षेत्र

वैध
बीजेपी के प्रदीप, सपा के यशपाल सिंह रावत, बसपा के सुधीर सिंह, कांग्रेस के मनोज, आम आदमी पार्टी के विजय आनंद उपाध्याय, निर्दल अंजू सिंह, राकेश शुक्ला, श्री कृष्णा, विकासशील इंसान पार्टी के मनोज कुमार, भारतीय अपना समाज पार्टी के राकेश दुबे, बहुजन मुक्ति पार्टी के रमाकांत, निर्दल प्रशांत, लोक जनशक्ति पार्टी (रमाविलास) के प्रशांत राम त्रिपाठी, शिव सेना के प्रह्लाद सिंह, निर्दल सुरजीत सिंह.

निरस्त
समाजवादी पार्टी के नाम पर पर्चा भरने वाले संजय, सम्यक पार्टी के राजेंद्र प्रसाद, मूलनिवासी समाज पार्टी के दीपकराज, जन अधिकार पार्टी के दिलीप मौर्य.

--खजनी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र

वैध
बीजेपीके श्रीराम, सपा की रूपावती, बसपा के विद्यासागर, कांग्रेस की रजनी, आम आदमी पार्टी के दीनबंधु, बहुजन मुक्ति पार्टी की अमिता, निर्दल शैलेश कुमार, आदिम भारतीय दल के गौरी शंकर, जन अधिकार पार्टी के रमेश चंद्र, भारतीय तीसरा विकल्प पार्टी के राजकुमार, निर्दल ऋषिकपूर. 

निरस्त
एक भी पर्चा निरस्त नहीं.

--बांसगांव विधानसभा क्षेत्र

वैध
बीजेपी के विमलेश पासवान, सपा के संजय कुमार, बसपा के रामनयन आजाद, कांग्रेस की पूनम, राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया के मुरली, जन अधिकार पार्टी के रूदल, आम आदमी पार्टी के लालवचन, विकासशील इंसान पार्टी के विजय, निर्दल श्रवण.

--चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र

वैध
कांग्रेस के जितेंद्र, सपा के बृजेश चंद्र लाल, बसपा के वीरेंद्र, भाजपा के सरवन कुमार निषाद, आम आदमी पार्टी के अखिलेश, जन अधिकार पार्टी के रमेश प्रसाद, विकासशील इंसान पार्टी के रामनाथ, सत्य बहमत पार्टी के राहुल, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के सोनू राय, आम जनता पार्टी इंडिया के संजय कुमार शर्मा, निर्दल अजय कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, राकेश एवं राधिका.

निरस्त
निर्दल बृजेश्वर कुमार, रामनेत विश्वकर्मा, सुमन मौर्य, मनीष सिंह व राजेश.

--चिल्लूपार सपा के संजय कुमार,

 वैध
बसपा के राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, भाजपा के राजेश त्रिपाठी, सपा के विनय शंकर तिवारी, कांग्रेस की सोनिया शुक्ला, भारतीय अपना समाज पार्टी के चिंतामणि पांडेय, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की पूनम गुप्ता, जन अधिकार पार्टी के रवींद्र, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के सुभाष चंद्र दुबे गोरखपुरी, आम आदमी पार्टी के सूरज कुमार व निर्दल आलोक कुमार गुप्ता.

निरस्त
निर्दल अरविंद.

 ये भी पढ़ें:

Delhi Riots: दिल्ली दंगों में आरोपी मीरान हैदर की आवाज का लिया जाएगा सैंपल, कोर्ट ने कहा- इससे वह गवाह नहीं बन जाता

UP Election 2022: मैनपुरी में CM योगी बोले- नाम समाजवादी और काम 'तमंचावादी', सपा पर लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
UP News: मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
सीएम योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget