एक्सप्लोरर

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में हैवान बेटे ने पिता की गला काटकर की हत्या, शव को ट्रॉली बैग में छिपाकर लगाया ठिकाने

UP News: गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तिवारीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रशांत गुप्ता नाम के युवक ने पिता के गायब होने और हत्या किए जाने का संदेह जताते हुए कॉल किया.

Gorakhpur Murder:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात से सनसनी फैल गई. यहां पर एक हैवान बेटे ने रुपये के विवाद में पिता की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने पिता के धड़ और सिर को ट्राली बैग में रखकर उसे घर से कुछ दूरी पर सड़क पर फेंक दिया. छोटे बेटे ने पिता के गायब होने और हत्या के शक पर पुलिस को कॉल किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर बड़े बेटे को अरेस्ट कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूल कर ली.

गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के सूर्यकुंड आवास विकास कालोनी में शनिवार की रात हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात ने लोगों का दिल दहला दिया. सूर्यकुंड आवास विकास कालोनी के रहने वाले प्रिंस गुप्ता उर्फ संतोष नाम के युवक ने पिता मधुर मुरली गुप्ता की रुपये के विवाद में हत्या कर दी. हैवान प्रिंस के ऊपर उस समय खून सवार जो गया, जब उसने घर के बाहर ही हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले 70 साल के मधुर मुरली गुप्ता से शनिवार की रात 9 बजे रुपये की मांग की. उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया. रात 9 बजे जब वे बैठे थे तो उसने उनके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया. इसके बाद धारदार हथियार से उनका सिर धड़ से अलग कर दिया. धड़ और सिर अलग करने के बाद उसने शव को ट्राली बैग में रखा और घर से कुछ दूर सड़क पर फेंक दिया. छोटा बेटा प्रशांत कहीं बाहर गया हुआ था और मां रिश्तेदारी में गई थी.

ट्राली बैग में मिला शव

मृतक मधुर मुरली गुप्ता के छोटे बेटे प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात सवा दस बजे जब वो घर पहुंचा तो उसका बड़ा भाई प्रिंस गुप्ता स्कूटी के साथ खड़ा था. उसने पिताजी के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया. जब वो घर में गया तो उसका ट्राली बैग गायब था और उसमें रखा कपड़ा फोल्डिंग पर रखा था. इसके साथ ही कमरे में कई जगह पर खून के निशान देखकर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी.वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंस को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से कुछ दूरी पर गली में ट्राली बैग बरामद कर लिया. जिसमें उसके पिता का शव बरामद हुआ, जिसके धड़ और सिर अलग-अलग मिला. आरोपी प्रिंस की पत्नी होली का त्योहार मनाने होली के पहले बच्चे को लेकर मायके गई थी.

छोटे बेटे ने पुलिस को दी घटना की जानकारी

गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी के रहने वाले प्रशांत गुप्ता नाम के युवक ने 112 पर कॉल कर पिता के गायब होने और हत्या किए जाने का संदेह जताते हुए कॉल किया. इसकी सूचना मिलने पर तिवारीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचीं. इसके बाद मौके पर आलाधिकारियों ने उसके भाई से पूछताछ की गई. घर में पुलिस ने पड़ताल की तो खून के निशान मिले. निशानदेही और पूछताछ में पता चला कि यहां पर किसी के साथ कोई घटना हुई है. इस पर घर के लोगों से पूछताछ हुई तो पता चला कि रात 10:15 बजे वे लोग घर पर आए तो प्रशांत का बड़ा भाई प्रिंस स्कूटी से कहीं जा रहा था.

Muzaffarnagar News: बीकेयू नेता राकेश टिकैत के बेटे को कॉल पर दी गई धमकी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget