एक्सप्लोरर

गोरखपुर में शब-ए-बरात को लेकर तैयारियां पूरी, इबादत के साथ होगी जियारत, इमाम मुफ्ती ने बताया इसका महत्व

UP News: इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग गुरुवार को शब-ए-बरात को मनाएंगे. इस दिन मदरसे में नमाज अदा करने के साथ गरीबों को हलवा खिलाया जाता है. यह इबादत की रात है लिहाजा अल्लाह तआला की खूब इबादत करें.

Gorakhpur News: शब-ए-बरात गुरुवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाई जाएगी. तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक के इमाम मुफ्ती मेराज अहमद क़ादरी ने बताया कि इस्लामी माह शाबान की पंद्रहवीं तारीख़ की रात को शब-ए-बरात के नाम से जाना जाता है. 

शब-ए-बरात का अर्थ होता है छुटकारे की रात यानी गुनाहों से निजात की रात. इस्लाम धर्म में इस रात की बड़ी अहमियत बयान की गई है. यह इबादत की रात है लिहाजा अल्लाह तआला की खूब इबादत करें. क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत करें. खुराफात व फिजूल बातों से दूर रहें. आतिशबाजी व बाइक स्टंट वगैरा हरगिज न करें. कोई ऐसा काम न करें जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे.

शब-ए-बरात को लेकर तैयारियां हुई पूरी
समाजसेवी हाजी सेराज अहमद व मुनाजिर हसन ने बताया कि शब-ए-बरात के मौके पर महानगर की तमाम मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम लगभग पूरा हो चुका है. दरगाहों व मस्जिदों को छोटी-छोटी, रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. नार्मल तिराहे पर हज़रत मुबारक खां शहीद कब्रिस्तान, कच्ची बाग कब्रिस्तान निजामपुर, बहरामपुर, गोरखनाथ, रसूलपुर, हजारीपुर स्थित कब्रिस्तानों में लाइटें लगाई गई है. 

लोग अपने पूर्वजों की कब्रों के आस-पास साफ-सफाई कर चुके हैं ताकि जियारत के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो. शब-ए-बरात में पूर्वजों की रुहों की मगफिरत के लिए कुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी की जाएगी. गरीबों को हलवा व खाना खिलाया जाएगा. विभिन्न प्रकार का हलवा बनाकर रिश्तेदारों, दोस्तों व पड़ोसियों में बांटा जाएगा.

शब-ए-बरात के अगले दिन रोजा रखेंगे
मदरसा शिक्षक नवेद आलम ने बताया कि अकीदतमंद इस रात शहर की छोटी बड़ी तमाम मस्जिदों व घरों में इबादत कर अल्लाह से दुआ मांगेंगे. वहीं कब्रिस्तानों में जाकर पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनकी बख़्शिश की दुआ करेंगे. दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद नार्मल, धर्मशाला बाजार में हज़रत नक्को शाह बाबा, रेलवे म्यूजियम के पास हज़रत कंकड़ शहीद, रहमतनगर में हज़रत अली बहादुर शाह, गोलघर में हज़रत तोता मैना शाह, डोमिनगढ़ में हज़रत अब्दुल लतीफ शाह, बुलाकीपुर में हज़रत मुकीम शाह पर जियारत करने वाले लोग पहुंचेंगे. देर रात तक लोग नफ्ल नमाज़ व क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत कर अपना मुकद्दर संवारने की दुआ करेंगे. अगले दिन रोज़ा रखकर इबादत करेंगे.

यह भी पढ़ें- In Pics: माघ पूर्णिमा पर प्रयाग में बरसा पुण्य, वार रूम से सीएम ने की निगरानी, सामने आईं ये खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के संजयन त्रिपाठी ने किया मतगणना का बहिष्कार, BJP को जबरन जिताने का दावा
Live: सपा के संजयन त्रिपाठी ने किया मतगणना का बहिष्कार, BJP को जबरन जिताने का दावा
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget