एक्सप्लोरर

गोरखपुर: चुनावी रंजिश में बदमाश ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, प्रत्याशी समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल

गोरखपुर में चुनावी रंजिश के चलते गांव में एक बदमाश ने पिस्‍टल से ताबड़तोड़ छह राउंड गोली चलाकर प्रत्‍याशी समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

गोरखपुर में चुनावी रंजिश में होने वाली घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. एक के बाद एक गोली चलने की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की नाक में दम कर दिया है. चुनावी रंजिश में गोरखपुर के एक गांव में एक बदमाश ने पिस्‍टल से ताबड़तोड़ छह राउंड गोली चलाकर प्रत्‍याशी समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायलों को तत्‍काल जिला अस्‍पताल ले जाया गया. जहां से दो लोगों को हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. वहीं आरोपी को पकड़कर लोगों ने जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. उसका जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है.

कार्यक्रम के दौरान ताबड़तोड़ गोली चलाई गई

गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र के हाटा चंदौली में बुजुर्ग गांव में शाम 4.00 बजे के करीब गांव के सम्‍मय माता स्थान पर प्रधान प्रत्‍याशी शीला गुप्‍ता के समर्थन में निर्वमान प्रधान अवधेश सिंह शिव चर्चा कार्यक्रम करा रहे थे. इसी दौरान वहां पहुंचे दूसरे पक्ष के प्रत्‍याशी संतोष निषाद का समर्थक जयेश निषाद वहां पहुंचा और पिस्‍टल से ताबड़तोड़ छह राउंड गोली चला दी.

अचानक हुए इस हमले में तीन से चार गोलियां अवधेश सिंह को लगी है. वहीं समर्थक नंद गोपाल प्रजापति भी गोली लगने से घायल हो गए. इसके अलावा प्रधान प्रत्‍याशी शीला गुप्‍ता भी आंशिक रूप से घायल हो गईं. तीनों को जिला अस्‍पताल लाया गया है.

एसएसपी ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली

जहां से अवधेश सिंह और समर्थक नंद गोपाल प्रजापति को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है. अखिलेश 15 साल से प्रधान रहे हैं. इस बार वे शीला गुप्‍ता का समर्थन कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी के. विजयेन्‍द्र प‍ण्डियन और एसएसपी दिनेश कुमार पी भी मौके जिला चिकित्‍सालय पहुंचे और वहां पर रिश्‍तेदारों और प्रत्‍यक्षदर्शियों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की.

इस बीच गोली चलाने वाले आरोपी जयेश निषाद को भी वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया. उसकी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलावस्‍था में आरोपी को भी जिला चिकित्‍सालय में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के‍ लिए लाया गया है. 

पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह के भतीजे अजीत सिंह ने ब‍ताया कि अखिलेश सिंह के सीने और गर्दन में तीन गोली लगी है. नन्द गोपाल प्रजापति के पैर में एक गोली लगी है. दोनों को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया. जहां अखिलेश सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है. प्रधान प्रत्याशी शीला देवी के दाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. हिरासत में लिए गए जयेश से पुलिस पूछताछ कर रही है. वारदात की साजिश रचने वाले दूसरे प्रत्याशी संतोष और उसके साथियों की तलाश में बेलीपार पुलिस छापेमारी कर रही है.

आरोपी का 3 साल से चल रहा था विवाद

आरोपी जयेश निषाद ने बताया कि तीन साल से विवाद था. 50 हजार रुपए और समर्थन देने की बात की. उसने बताया कि उसने सोचा कि हमारे परिवार को मारने की धमकी दे रहे है तो मैं ही क्‍यों न मार दूं. उसने बताया कि उसने छह राउंड फायर किया. अवधेश को उसने टारगेट करके गोली चलाई थी. आसपास खड़े नंद किशोर और प्रत्‍याशी शीला गुप्‍ता को भी गोली लग गई. 

गोरखपुर के जिला चिकित्‍सालय के एसआईसी डा. अभय चन्‍द्र श्रीवास्‍तव ने बताया कि दो लोगों को जिला चिकित्‍सालय लाया गया है. यहां पर उनके गले और सीने में गन शॉट के निशान हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है. गोली कैसे और किसने मारी इसके बारे में पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी ही विस्‍तृत जानकारी दे पाएंगे. हालांकि इस मामले में पुलिस के आलाधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

यह भी पढ़ें.

महाराष्ट्र में आज से लागू होगी धारा 144, सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही इजाजत, जानें क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget