एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: पहले पत्नी और 2 मासूम बच्चों की हत्या, फिर खुद को लगाई आग, कमरे में दिखा खौफनाक मंजर

Gorakhpur Crime News: ग्रामीणों ने मृतक के घर से धुआं उठते देखा, जब वो घर के अंदर गए तो वहां इंद्र बहादुर की लाश जल रही थी जबकि बगल के बिस्तर पर पत्नी और दो बच्चों का शव पड़ा था.

Gorakhpur Suicide: गोरखपुर (Gorkhapur) में रविवार सुबह अचानक उस वक्त सनसनी फैल गई जब शहर के दक्षिणी ग्रामीण छोर पर स्थित गांव में लोगों ने एक घर से धुआं उठता हुआ देखा. ग्रामीण जब घर में गए तो एक कमरे से तेज धुआं निकल रहा था. लोगों ने जब जोर लगाकर दरवाजा खोला तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गए. कमरे में एक शख्स की लाश जल रही थी जबकि बगल के बिस्तर पर पत्नी और दो मासूम बच्चों की लाश पड़ी हुई थी. इस घटना के बाद पुलिस (Police) के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया. 

दरअसल गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के देवकली गांव में 42 साल के इन्‍द्र बहादुर मौर्य, अपनी पत्नी सुशीला और दो बच्‍चों 10 साल की चांदनी और 8 साल के आर्यन के साथ रहता था. इन्‍द्र बहादुर सब्‍जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था लेकिन रविवार की सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने खेत में काम करने के दौरान उसके घर से धुआं उठता हुआ देखा. जिसके बाद गांववालें वहां पहुंचे, लेकिन उन्हें कमरा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजे को जोर देकर खोला, जिसके बाद अंदर का दृश्‍य देखकर सन्‍न रह गए. जहां इंद्र बहादुर का शव जल रहा था जबकि बगल के ही बिस्तर पर पत्नी और बच्चों का शव पड़ा था. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गोला पुलिस और आलाधिकारियों को दी, जिसके बाद गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्‍णा करुणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, एसपी साउथ एके सिंह, फोरेंसिक टीम, डॉग स्‍क्‍वायड समेत भारी संख्‍या में पुलिसकर्मी पहुंच गए. आलाधिकारियों ने घटनास्‍थल की पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की. 

पारिवारिक कलह और कर्ज की बात आई सामने

 गोरखपुर के एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी. इस गांव में रहने वाले इन्‍द्र बहादुर मौर्य, उनकी पत्नी और दो बच्चों का शव मिला है. इद्रबहादुर का शव जलता हुआ मिला, जिसके बाद उन्होंने आग को तत्काल बुझाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में जानकारी इकट्टठा की जा रही है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना के पीछे पारिवारिक कलह और कर्ज की बात सामने आ रही है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, अब पूछा तीखा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget