Gorakhpur News: LPG गैस की किल्लत, 'CM सिटी' गोरखपुर में भी लंबी कतार, DM क्या बोले?
Gorakhpur LPG Gas Cylinder Shortage: गोरखपुर में लोग देर रात के बाद से ही LGP गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतार में नजर आ रहे हैं. कई घंटे तक लाइन में लगने के बाद मुश्किल से गैस मिल पा रही है.

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत में भी अलग-अलग राज्यों और शहरों में गैस की किल्लत से हालात मुश्किल हो गए हैं. यूपी के गोरखपुर में भी अब मिडल ईस्ट में छिड़ी जंग का असर दिखने लगा है. गोरखपुर में भी लोगों को देर रात के बाद से ही लंबी कतार में लगने के बाद मुश्किल से गैस मिल पा रही है. चार-पांच घंटे लंबी कतार में लगने के बाद सुबह गैस मिलेगी कि नहीं, इसका भी कोई ठिकाना नहीं है. यही वजह है कि लोग परेशान हैं. हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि यह दिक्कत त्योहार की वजह से हुई है.
गोरखपुर में गैस गोदाम पर लोगों की लंबी कतारें
गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा गैस सर्विस के गोदाम पर लंबी कतार नजर आ रही है. एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक या तो कतार में लगे लोग दिख रहे हैं या उनके साथ रखे हुए सिलेंडर नजर आ रहे हैं. कोई सुबह 4:00 बजे से लाइन में लगा है तो कोई 5 और 6 बजे से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है.
गोरखपुर के DM ने गैस की किल्लत को लेकर क्या कहा?
गोरखपुर के डीएम दीपक मीणा का कहना है त्यौहार की वजह से गैस की थोड़ी दिक्कत हुई है. पेट्रोल-डीजल की कही कोई कमी नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, ''लोग किसी तरह का कोई पैनिक क्रिएट न करें. गैस की पर्चियां भी कट रही है और सप्लाई भी सुचारू रूप से करवाने की व्यवस्था की गई है. कहीं भी किसी गैस एजेंसी पर कोई दिक्कत होती है तो उसे दूर करने के लिए अधिकारियों को सजग किया गया है.''
वहीं यूपी में योगी सरकार गैस और तेल की कालाबाजीरी को लेकर भी सख्त नजर आ रही है. सीएम ने साफ तौर से निर्देश दिया है कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं, गैस की किल्लत को लेकर अफवाह न फैलाने की अपील की गई है.


















