एक्सप्लोरर

753.13 करोड़ रुपये खर्च कर गंगा पर पुल बनाएगी योगी सरकार, कानपुर समेत इन इलाकों को मिलेगा लाभ

Kanpur News: ट्रांसगंगा सिटी के विकसित होने के बाद गंगा नदी पार करने के लिए भारी और हल्के वाहनों का आवागमन काफी बढ़ने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी को शहर से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर चार लेन सेतु और पहुंच मार्ग के निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई है. यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2025–26 में अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रस्तावित है.

प्रस्ताव के अनुसार गंगा नदी पर एक उच्च स्तरीय सेतु का निर्माण किया जाएगा, जिससे ट्रांसगंगा सिटी को सीधे कानपुर शहर से जोड़ा जा सकेगा. प्रस्तावित क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रांसगंगा सिटी विकसित की जा रही है. इसका उद्देश्य कानपुर नगर और आसपास के क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों को स्थानांतरित कर एक सुव्यवस्थित औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना है.

ट्रांसगंगा सिटी के विकसित होने के बाद गंगा नदी पार करने के लिए भारी और हल्के वाहनों का आवागमन काफी बढ़ने की संभावना है. ऐसी स्थिति में वर्तमान गंगा बैराज मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने और जाम की समस्या पैदा होने की आशंका जताई गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए गंगा नदी पर नए सेतु के निर्माण की आवश्यकता बताई गई है.

UP Fuel Shortage: यूपी में 17-18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का बड़ा दावा

46,000 लाख रुपये की धनराशि की मांग 

योजना के तहत शुरुआत में चार लेन का एक सेतु प्रस्तावित था, लेकिन शहर में एक ही स्थान पर मर्जिंग प्वाइंट बनने से यातायात घनत्व बढ़ने और आवागमन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए संशोधन किया गया है. अब चार लेन के एक सेतु के बजाय दो-दो लेन के दो अलग-अलग सेतुओं का निर्माण प्रस्तावित किया गया है, ताकि यातायात का दबाव अलग-अलग मार्गों पर वितरित किया जा सके.

परियोजना की कुल अनुमोदित लागत 75313.24 लाख रुपये है, जिसे व्यय वित्त समिति द्वारा स्वीकृत किया गया है. अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 46000 लाख रुपये की धनराशि की मांग की थी. शेष स्वीकृत धनराशि प्राधिकरण द्वारा अपने संसाधनों से वहन की जाएगी.

इस संबंध में 46000 लाख रुपये की धनराशि को अटल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Noida Protest Live: श्रमिकों के प्रदर्शन पर बोली नोएडा पुलिस- कोई उकसा रहा है, अब तक 300 गिरफ्तार, 7 FIR
Live: श्रमिकों के प्रदर्शन पर बोली नोएडा पुलिस- कोई उकसा रहा है, अब तक 300 गिरफ्तार, 7 FIR
Women’s Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सहमति बनाने की पहल, सीएम ने सांसदों को लिखा पत्र, विशेष सत्र से पहले की अपील
देहरादून: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सहमति बनाने की पहल, सीएम ने सांसदों को लिखा पत्र, विशेष सत्र से पहले की अपील
अंबेडकर जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्धांजलि, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश
अंबेडकर जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी श्रद्धांजलि, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश
Lucknow News: यूपी को दहलाने की साजिश रचने वाले 3 आतंकियों को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
यूपी को दहलाने की साजिश रचने वाले 3 आतंकियों को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
Advertisement

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
श्रमिक आंदोलन के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, न्यूनतम मजदूरी में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी
श्रमिक आंदोलन के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, न्यूनतम मजदूरी में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी
इस्लामाबाद वार्ता फेल होने के बाद झुका ईरान? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान ने किया...'
इस्लामाबाद वार्ता फेल होने के बाद झुका ईरान? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान ने किया...'
The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?
‘द केरल स्टोरी 2’ का कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन? कितना कमाया मुनाफा?
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
US-Iran War: होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
Ethanol Plant Setup: गन्ना किसान कैसे लगा सकते हैं एथेनॉल प्लांट, कितनी सब्सिडी देती है सरकार?
गन्ना किसान कैसे लगा सकते हैं एथेनॉल प्लांट, कितनी सब्सिडी देती है सरकार?
अगर आप भी क्लच को लेकर कर रहे ये गलती तो बड़े खर्च के लिए हो जाएं तैयार, जानिए जरूरी टिप्स
अगर आप भी क्लच को लेकर कर रहे ये गलती तो बड़े खर्च के लिए हो जाएं तैयार, जानिए जरूरी टिप्स
Embed widget