एक्सप्लोरर

UP Election 2022: टिकट कटने से नाराज बीजेपी विधायक संत प्रसाद के बगावती तेवर, शीर्ष नेतृत्व को दे दिए ये बड़ी चेतावनी

खजनी विधायक संत प्रसाद और सहजनवां से विधायक शीतल पाण्‍डेय का टिकट काट दिया गया. शीतल पाण्‍डेय ने चुप्‍पी साध ली लेकिन दो बार से लगातार चुनाव जीत रहे संत प्रसाद के घर समर्थकों का तांता लग गया है.

UP Assembly Election 2022: यूपी के गोरखपुर में तीन विधायकों के टिकट कटने के बाद विरोधी तेवर भी दिखाई देने लगे हैं. खजनी से लगातार दो बार से विधानसभा चुनाव जीतने वाले संत प्रसाद ने शीर्ष नेतृत्‍व को उनके पक्ष में फैसला लेने के लिए दो दिन का अल्‍टीमेटम दिया है. उन्‍होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्‍व ने कोई फैसला नहीं लिया, तो वे मंगलवार को चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर देंगे. उन्‍होंने कहा कि वे दो बार से विधायक हैं. जनता में अच्‍छी साख है. इसके बावजूद उनका टिकट कटने से उनके समर्थक नाराज हैं.

खजनी और सहजनवां विधायक का कटा टिकट
यूपी के गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद चार बार से लगातार विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल ने चुप्‍पी साध ली. इसके बाद जारी हुई लिस्‍ट में बीजेपी शीर्ष नेतृत्‍व ने खजनी विधायक संत प्रसाद और सहजनवां से विधायक शीतल पाण्‍डेय का टिकट काट दिया गया. हालांकि शीतल पाण्‍डेय और उनके समर्थकों ने भी इसपर चुप्‍पी साध ली लेकिन दो बार से लगातार चुनाव जीत रहे संत प्रसाद के घर समर्थकों का तांता लग गया है. हालांकि इसके पहले वे साल 2007 में भी धुरियापार विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं. 2008 के नए परिसीमन के बाद इस सीट का अस्तित्‍व समाप्‍त होने और खजनी विधानसभा सीट के अस्तित्‍व में आने के बाद बीजेपी ने साल 2012 और 2017 में उन्‍हें टिकट देकर विश्‍वास जताया था.

संत प्रसाद के तेवर बागी
संत प्रसाद के समर्थक खुले तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और खजनी से बीजेपी प्रत्‍याशी श्रीराम चौहान का विरोध कर रहे हैं. श्रीराम चौहान संतकबीरनगर के रहने वाले हैं. वे धनघटा सीट से विधायक रहे हैं. इस बार पार्टी ने उन्‍हें गोरखपुर के खजनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है. यही वजह है कि संत प्रसाद और उनके समर्थक टिकट कटने से नाराज हैं. संत प्रसाद के बगावती तेवर भी नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि वे मुख्‍यमं‍त्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात भी करेंगे.

पक्ष में फैसला नहीं तो लड़ूंगा चुनाव-संत प्रसाद
संत प्रसाद ने कहा कि वे हनुमानजी के भक्‍त हैं. दो दिन के भीतर शीर्ष नेतृत्‍व ने उनके पक्ष में फैसला नहीं लिया तो वे मंगलवार को चुनाव लड़ने का ऐलान कर देंगे क्‍योंकि वे अपने समर्थकों को नाराज नहीं कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्‍व को उनके सम्‍मान का ध्‍यान रखना चाहिए. वे प्रत्‍याशी बदले या नहीं बदलें उनकी और उनके समर्थकों के सम्‍मान की रक्षा होनी चाहिए. संत प्रसाद के बगावती तेवर से बीजेपी उम्‍मीदवार श्रीराम चौहान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इसके साथ ही गोरखपुर रीजन के 11 ऐसी सीटों पर जहां के विधायकों का टिकट कटा है, उसपर भी इसका असर पड़ सकता है.   

UP Assembly Election 2022: RCP की 'नाराजगी' पर सफाई वाला 'मरहम', JDU ने जारी किया नया पत्र, कहा- इस अनुसार लिया गया फैसला

UP Polls of Poll: जानिए- उत्तर प्रदेश के सर्वे में बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस में किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान, किसकी बन सकती है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget