एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: RCP की 'नाराजगी' पर सफाई वाला 'मरहम', JDU ने जारी किया नया पत्र, कहा- इस अनुसार लिया गया फैसला 

पार्टी द्वारा जारी पत्र में कहा गया, " जेडीयू के अधिकांश उम्मीदवार चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के चुनाव में चुनाव लड़ रहे हैं. इसलिए स्टार प्रचारकों की सूची उसी के अनुसार घोषित की जाएगी."

पटना: उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh), प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha), जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha), केसी त्यागी (KC Tyagi) समेत 15 नेताओं के नाम थे. हालांकि, लिस्ट में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) का नाम नहीं था. ऐसे में इस बात पर बवाल मचा हुआ था. तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. 

आरसीपी सिंह ने कही थी ये बात

इसी बीच शनिवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने एबीपी से बातचीत के दौरान इस पूरे प्रकरण पर अपनी बातें रखीं. उन्होंने दो टूक कहा, " लिस्ट में जिन 15 लोगों का स्टार प्रचारक में नाम है उसमें से आप कितनों को जानते हैं? ये सब चलता रहता है. जीवन लंबा है, धैर्य रखें." आरसीपी के इस बयान के बाद पार्टी बैकफुट पर आ गई और चंद घंटों के अंदर एक दूसरा पत्र जारी किया, जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरपीसी सिंह समेत अन्य नेता समय के अनुसार पार्टी के लिए यूपी में प्रचार करेंगे. 

Tejashwi Yadav and Rachel: रेचल के साथ हनीमून पर कहां गए तेजस्वी यादव? 'RJD पटना' ने किया ट्वीट, पढ़ें पूरी खबर

पार्टी की ओर से दी गई सफाई

पार्टी द्वारा जारी पत्र में कहा गया, " जनता दल (यूनाइटेड) यह स्पष्ट करना चाहती है कि पार्टी द्वारा जारी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के स्टार प्रचारकों की सूची से किसी भी प्रकार से कोई भ्रम न फैले. जेडीयू के अधिकांश उम्मीदवार चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के चुनाव में चुनाव लड़ रहे हैं. इसलिए स्टार प्रचारकों की सूची उसी के अनुसार घोषित की जाएगी. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल प्रचार करेंगे."

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह और अन्य वरिष्ठ मंत्री और नेतागण यूपी राज्य इकाई को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव के लिए प्रचार करेंगे.

यह भी पढ़ें -

Bihar MLC Election: बीजेपी को 12 और जेडीयू को मिली 11 सीट, जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी का पत्ता 'साफ'

Bihar Politics: गुरु जी करेंगे शराब की जासूसी! फरमान जारी होने के बाद नीतीश सरकार पर RJD का हमला, 'बंद करें ये नौटंकी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget