एक्सप्लोरर

Gorakhpur Crime: 5 साल के मासूम की हत्‍या, हत्‍यारे ने हाथ पीछे बांधकर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

Gorakhpur Crime News: यूपी के गोरखपुर में अपहरण करने के बाद हत्‍यारे ने मासूम का कत्ल कर दिया. बच्चे के दोनों हाथ कपड़े से पीछे बंधे हुए थे. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Gorakhpur Child Murder: गोरखपुर में एक बार फिर हैवानियत का खेल खेला गया है. हत्‍यारे ने 5 साल के मासूम की हत्‍या कर शव को गन्‍ने के खेत में फेंक दिया. रात में परिजनों के साथ छत‍ पर सोते समय बच्चे का अपहरण किया गया था. अपहरण करने के बाद हत्‍यारे ने मासूम का कत्ल करने के बाद शव को गन्‍ने के खेत में फेंक दिया. शव के दोनों हाथ मटमैले कपड़े से पीछे बंधे हुए थे. अर्धनग्‍न हाल में मिले शव के मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया था. मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गन्ने के खेत मिली लाश 
गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के मटहनिया सोमाली गांव के पश्चिम में रामानंद सिंह के गन्‍ने के खेत में 5 साल के मासूम का शव मिला है. शव की पहचान गांव के ही दिलीप निषाद के 5 साल के पुत्र गजेन्‍द्र साहनी के रूप में हुई है. गजेन्‍द्र की नृशंस तरीके से हत्‍या की गई है. गजेन्‍द्र बीती बुधवार की रात परिजनों के साथ छत पर सोया था. जब भोर में परिजनों की नींद खुली, तो मासूम गायब था. इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजनों ने उसकी काफी तलाश की. दोपहर के वक्त गन्‍ने के खेत में उसकी लाश मिली. इसके बाद परिजनों ने पु‍लिस को सूचना दी.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
बच्‍चे की हत्‍या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. गोरखपुर के एसएसपी डॉ विपिन ताडा और अन्‍य अधिकारियों सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसएसपी ने शव की शिनाख्‍त परिजनों से कराने के बाद उसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेजवा दिया. आशंका जताई जा रही है कि किसी करीबी ने ही रंजिश की वजह से घटना को अंजाम दिया है. हत्‍यारे ने बच्‍चे का हाथ पीछे बांध दिए थे. इसके साथ ही बच्‍चे का कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया था. नृशंस तरीके से की गई हत्‍या के पीछे की वजह तलाशने में पुलिस जुटी है. मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने मृत बच्‍चे के घर पहुंचकर उनसे जानकारी भी हासिल की है.

जारी है आरोपी की तलाश 
बच्‍चे की हत्‍या किसने और क्‍यों की है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. हालांकि, पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर हत्‍यारे की तलाश में जुटी है. गोरखपुर के एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि पिपराइच के मटहनिया सोमाली गांव में 5 साल के एक मासूम की लाश गन्‍ने के खेत में मिली है. उसका हाथ पीछे बंधा हुआ था. शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं. उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने परिजनों से बातचीत की है. उन्‍हें किसी पर शक नहीं है. पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: 

तालिबान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, जानिए- समर्थन करने वाले भारतीयों को कैसे फटकारा

तालिबान के समर्थन में आए मुनव्वर राणा, कहा- तालिबान ने किसी भी भारतीयों को नुकसान नहीं पहुंचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget