एक्सप्लोरर

गोरखपुर में दीपक हत्याकांड में चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मी निलंबित, जानें- अब तक क्या-क्या हुआ?

Gorakhpur News: गोरखपुर में 19 साल के दीपक गुप्ता की हत्या मामले में एसएसपी ने जंगल धूसर पुलिस चौकी के प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 19 साल के दीपक गुप्ता की गो तस्करों ने हत्या कर दी. जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए धूसर पुलिस चौकी के प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. 

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करन नैयर ने इस मामले में पिपराइच थाने की जंगल धूसर पुलिस चौकी के प्रभारी और पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. यह कार्रवाई कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और मनमानी के आरोप में की गई है. 

पुलिस की पांच टीमों को गठन

इस मामले की जांच के लिए पुलिस की पाँच टीमों का गठन किया गया है जो आरोपियों की तलाश में धरपकड़ में जुटी हुई हैं. एसएसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तस्करों ने ट्रक से दीपक को धक्का दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजहों का पता लगेगा. 

दीपक गुप्ता की हत्या मामले में छह संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं. सभी आरोपी पशु तस्कर हैं. पुलिस उनके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने में जुटी हुई हैं. एसएसपी ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. 

अखिलेश यादव ने घटना पर उठाए सवाल

इस मामले में सियासत भी तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस दीपक गुप्ता हत्याकांड को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी अपराध चरम पर है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि शासनिक-प्रशासनिक मिलीभगत से सत्ता संरक्षित पशु तस्करों के खिलाफ जनता का जो गुस्सा फूटा है, उसके लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार खुद है. 

बता दें कि मंगलवार, 16 सितंबर की देर रात गोरखपुर में पिपराइच थानाक्षेत्र के मऊआचापी गांव में ग्रामीणों के साथ झड़प के दौरान पशु तस्करों ने कथित तौर पर 19 वर्षीय दीपक की हत्या कर दी. शुरुआत में दावा किया गया कि उसके मुँह में गोली मारकर हत्या की गई है लेकिन पुलिस ने मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया है. 

तस्करों ने की बेरहमी से युवक की हत्या

ये घटना सोमवार देर रात की है जब दो वाहनों से 10-12 तस्कर आए और दुर्गेश गुप्ता नाम के शख्स की दुकान तोड़ने की कोशिश करने लगे. जिसके बाद उनका रिश्तेदार दीपक शोर मचाते हुए स्कूटर से मौके पर पहुंचा और लगभग 10-15 गांव वाले भी उसके पीछे दौड़े. इसी दौरान तस्करों ने भागते हुए दीपक को अपनी एक गाड़ी में घसीट लिया और भाग गए. वहीं ग्रामीणों ने एक तस्कर को भी पकड़ लिया.

ग्रामीणों ने जब दीपक की खोजबीन की तो क़रीब चार किमी दूर दीपक की ख़ून से लथपथ लाश मिली. जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने तस्कर को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. पुलिस ने किसी तरह उसकी जान बचाई. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव हैं. 

एसएसपी ने कहा कि दीपक के मुंह में गोली मारकर हत्या करने की अफ़वाह फैलाई गई थी. उसके शरीर पर गोली के कोई निशान नहीं है. परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. मौके पर पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है.  

देहरादून की टोंस नदी हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Aligarh News: अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
Bareilly News: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
बरेली: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
Jewar Airport: 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान
28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget