एक्सप्लोरर

देहरादून की टोंस नदी हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

Dehradun Cloudburst: देहरादून में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टोंस नदी पार करते समय हादसा हो गया, जिसमें मुरादाबाद के मजदूर बह गए. यूपी के सीएम ने इस हादसे पर दुख जताया है.

उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार (16 सितंबर) को बारिश ने जबरदस्त कहर बरपाया. इस दौरान प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टोंस नदी पार करते समय बह गई, इस हादसे में दस मजदूरों की टोंस की रौद्र धारा में बह गए. इन मजदूरों में कुछ मजदूर यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है. 

टोंस नदी में हुए हादसे में बहे दस मजदूरों खनन कार्य में लगे हुए थे. तभी पानी का सैलाब आया और सब कुछ बहाकर ले गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए हादसे में मारे गए यूपी के मजदूरों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. 

पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता का ऐलान

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट किया- 'उत्तराखंड के जनपद देहरादून में टोंस नदी में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. 

इस घटना में काल-कवलित हुए उत्तर प्रदेश निवासियों के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता एवं प्रत्येक पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.'

टोंस नदीं में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली

बता दें कि देहरादून में कल भारी बारिश की वजह से काफी तबाही देखने को मिली. सोमवार रात को यहां के मशहूर पर्यटन स्थल सहस्रधारा में बादल फट गया, जिससे यहां के मुख्य बाज़ार की कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. वहीं दूसरी तरफ टोंस नदी में आए पानी के सैलाब में ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया. 

इस ट्रैक्टर ट्रॉली में दस मज़दूर सवार थे, तभी अचानक पानी की धारा ने रौद्र रूप ले लिया और देखते ही देखते मज़दूर ट्रॉली समेत बहने लगे. इनमें से कुछ मजदूर मुरादाबाद की बिलारी तहसील के मुढ़िया जैन गांव के रहने वाले थे. उत्तराखंड सरकार ने भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद का ऐलान किया है. 

गोरखपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पिपराइच थाने की चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget