एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी ने मुस्लिम बच्चे का कराया अन्नप्राशन, कहा- 'जाति, धर्म से परे मिल रहा योजनाओं का लाभ'

CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: सीएम योगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नेतृत्व के अच्छा होने से सबका सम्मान बढ़ता है.

Gorakhpur News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के पूर्व लगे स्टाल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मुस्लिम महिला के बच्चे को पहले दुलार किया. इसके बाद उसे गोद में लेकर खिलाने लगे. उन्होंने बच्चे का अन्नप्राशन कराकर सर्व समाज के हित की रक्षा का संदेश भी दिया. अनोखा दृश्य सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा. अपने बच्चे को मुख्यमंत्री के हाथों में खेलता देख महिला बेहद खुश नजर आई. अन्नप्राशन कराने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने बच्चे को उपहार देकर काफी देर तक दुलारा. उन्होंने कहा कि जाति, मत, मजहब से परे हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

मुख्यमंत्री योगी ने लाभार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री योगी रविवार को राप्तीनगर और नंदानगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया. दोनों स्थानों पर उमड़े जनसमूह के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का आधार जाति, मत, मजहब या क्षेत्र नहीं है बल्कि गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और नौजवान हैं. आज जितनी योजनाएं चल रही हैं, उसकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था.

देश में 4 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 55 लाख लोगों को मुफ्त मकान की सुविधा मिली है. राज्य में 15 करोड़ लोगों को साढ़े तीन साल से मुफ्त राशन मिल रहा है और अगले पांच साल तक मिलता रहेगा. बड़ी संख्या में लोगों को आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिल रही है. उन्होंने कहा कि नेतृत्व के अच्छा होने से सबका सम्मान बढ़ता है. दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यही हुआ है. भारत दुनिया में एक नई ताकत बनकर उभरा है.

सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

देश का सम्मान बढ़ने से सभी नागरिकों को गौरव की अनुभूति हो रही है. देश में हाइवे, रेलवे, एयर कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है. एम्स बन रहे हैं, उद्योग लग रहे हैं. बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन हो रहा है. बिना भेदभाव गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिल रहा है. सीएम योगी ने कहा कि जो पहले कभी नहीं हुआ था, वह अब हो रहा है. आज रोजगार मिल रहा है, विकास हो रहा है, महिलाओं को सुरक्षा मिल रही है, किसानों को सम्मान मिल रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उमड़ी भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि बड़े पैमाने पर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा है. उन्होंने अपील की कि जिन लोगों को किसी कारण से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें भी इसके लिए प्रेरित करें. मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज नए उत्तर प्रदेश में बदलते गोरखपुर का दर्शन हो रहा है. गोरखपुर में खाद कारखाना शुरू हो चुका है, एम्स खुल गया है, बीआरडी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा का उत्कृष्ट केंद्र बन चुका है.

'इंसेफेलाइटिस पर काबू पा लिया गया है'

रामगढ़ताल अपराध का गढ़ हुआ करता था, आज पर्यटन के नक्शे पर चमक रहा है. इंसेफेलाइटिस से हजारों बच्चों की मौत हो जाती थी, उस पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया है. मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को मकर संक्रांति और 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. उन्होंने आह्वान किया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी लोग स्वच्छता अभियान से धर्मस्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं.

कार्यक्रम को सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे. विकसित भारत संकल्प यात्रा के दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बीसी सखी, उज्ज्वला, आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया.

सभी ने अपने अनुभव सुनाते हुए मोदी-योगी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ देना ही मोदी जी की गारंटी है. उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि अन्य लोगों को भी जागरूक कर योजनाओं का लाभ दिलाएं. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना, पीएम स्वनिधि योजना, उज्ज्वला आदि योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, कंबल और मिष्ठान वितरित किया.

कार्यक्रम की शुरुआत में सबको विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई गयी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की तरफ से लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया. उन्होंने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की. मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों पर कंबल भी वितरित किया.

Lok Sabha Election 2024: 'बुलडोजर की चाबी आपके हाथ में है...', गाजीपुर में सपा कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget