एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'बुलडोजर की चाबी आपके हाथ में है...', गाजीपुर में सपा कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव

Ghazipur News: बलिया से वापसी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का काफिला गाजीपुर के हैदरिया में रुक गया. मंच पर संबोधन को पहुंचे अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पूरा देश जातिगत जनगणना चाहता है. अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भविष्य की दिशा तय करेगा. बलिया से वापसी पर अखिलेश यादव गाजीपुर के हैदरिया में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी चुनाव में सपा की मदद करना है. बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आपके लिए बुलडोजर हमेशा तैयार रहता है.

बलिया से वापसी पर गाजीपुर में रुके अखिलेश यादव

बुलडोजर की चाबी आपके हाथ में है. वोट के माध्यम से 2014 में सरकार बनानेवाली बीजेपी को साल 2024 बाहर करने का मौका है. उन्होंने कहा कि आज से चुनाव होने तक कुल 100 दिन हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. इस बार दिल्ली ही नहीं यूपी वाले भी सामान उठाकर चले जाएंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी अन्याय कर रही है. इसलिए वोट के माध्यम से बीजेपी को हराने का काम करना है. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समाजवादियों ने बनवाया.

कार्यकर्ताओं से बोले- पीडीए ही एनडीए को हराएगा

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बनवाने का मकसद किसानों की उपज का सही दाम दिलाना था. विधानसभा चुनाव के दौरान रथ यात्रा के लिए भी अखिलेश यादव ने लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से किए गए रथ यात्रा के बाद केंद्र सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े थे. बिहार की जातीय गणना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि रिपोर्ट का असर दिखने लगा है. जातीय सर्वे को रोकनेवाली पार्टी भी जनगणना कराए जाने की मांग कर रही है. इसलिए मैं कहता हूं कि पीडीए ही एनडीए को हराएगा. गाजीपुर के हैदरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया. 

Ram Mandir News: 1000 किमी पैदल चलकर 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा बीकानेर का राम भक्त, कानपुर में हुआ स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget